ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 20-01-2024

चाय को लेकर आ गई ऐसी बड़ी खुशखबरी, नहीं पीने वाले भी अब ललचाएंगे!

Image Source : FREEPIK मसाला चाय मसाला चाय दुनिया का दूसरा सबसे अच्छा नॉन-अल्कोहल पेय है! जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। चाय पीने वालों के लिए इससे अच्छी खुशखबरी और क्या हो सकती है। वैसे अगर भारत की बात की जाय तो चाय नंबर 1 पर होती है। चाय सिर्फ एक ड्रिं…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-01-2024
शेयर
चाय को लेकर आ गई ऐसी बड़ी खुशखबरी, नहीं पीने वाले भी अब ललचाएंगे!

Image Source : FREEPIK

मसाला चाय

मसाला चाय दुनिया का दूसरा सबसे अच्छा नॉन-अल्कोहल पेय है! जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। चाय पीने वालों के लिए इससे अच्छी खुशखबरी और क्या हो सकती है। वैसे अगर भारत की बात की जाय तो चाय नंबर 1 पर होती है। चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है बल्कि भारतीयों के लिए ये एक फीलिंग है। अच्छा मौसम हो तो चाय, घर में मेहमान आएं तो चाय, बीमार हैं तो चाय, दिन की शुरूआत चाय के साथ, यहां तो लोग चाय पीने का बहाना खोजते हैं। सुबह उठते ही सबसे पहले 1 कप गर्मागरम चाय मिल जाए तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। जो चाय आपको काम के बीच एनर्जी देती है और दिन भर काम करने के लिए प्रेरित करती है वही चाय अब दुनिया के बेस्ट गैर-अल्कोहल ड्रिंक की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

मसाला चाय बनी दुनिया की दूसरी सबसे अच्छी गैर-अल्कोहल ड्रिंक

दरअसल हाल ही में TasteAtlas जो दुनिया भर के पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय सामग्रियों और प्रामाणिक रेस्तरां की एक इनसाइक्लोपीडिया है। उसने विश्व की सर्वश्रेष्ठ गैर-अल्कोहल पेय पदार्थों की सूची जारी की है जिसमें मसाला चाय को दूसरे स्थान पर रखा गया है।

मेक्सिको का अगुआस फ्रेस्कास नंबर 1 ड्रिंक

वहीं इस लिस्ट में पहले स्थान पर मेक्सिको के अगुआस फ्रेस्कास को रखा गया है। यह एक ऐसा ड्रिंक है जिसे फलों, खीरा, फूलों, बीजों और अनाज को चीनी और पानी के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।

कंपनी की ओर से एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा गया है कि 'मसाला चाय भारत से उत्पन्न एक सुगंधित पेय है, जिसे मीठी काली चाय में दूध डालकर तैयार किया जाता है। इसमें इलायची, अदरक, लौंग, दालचीनी, और काली मिर्च डालकर इसे मसालेदार बनाया जाता है'।

मैंगो लस्सी लिस्ट में तीसरे नंबर पर

इस लिस्ट में भारत की आम लस्सी यानि मैंगो लस्सी को तीसरे स्थान पर रखा गया है। इससे पहले इसे 'बेस्ट डेयरी बेवरेज इन द वर्ल्ड' का खिताब भी मिल चुका है। एक दूसरी लिस्ट में TasteAtlas ने भारत के बासमती चावल को दुनिया के सर्वोत्तम चावल के रूप में स्थान दिया।

यह खबर शेयर करें
शेयर