ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 04-06-2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर माखन नगर में आयोजित होगी विशेष कार्यशाला

माखन नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखन नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा महाविद्यालय के स…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 04-06-2026
शेयर

माखन नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखन नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

समाचार

कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा जनसहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अशोक कुमार खंडेल, डायरेक्टर, भूमि फॉर टेक्नोलॉजी वेंचर्स फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट, भोपाल तथा डॉ. संजेश मीणा, पूर्व दंत शल्य चिकित्सक एवं जिला नर्मदापुरम महाविद्यालय कार्य प्रमुख, माखन नगर उपस्थित रहेंगे।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता एवं सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आकांक्षा यादव ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यशाला के माध्यम से नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधान के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने माखन नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने का आग्रह किया।

Maps

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. राजकुमार पटवा ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यशाला पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण बचाओ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा कार्यशाला में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

यह खबर शेयर करें
शेयर