ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 30-03-2024

कल रामलीला मैदान में भारत गठबंधन की भव्य रैली, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे होंगे शामिल

केसी वेणुगोपाल - फोटो : Social Media लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे विपक्ष सत्तारूढ़ दल भाजपा पर हमलावर होता जा रहा है। इस बीच, विपक्षी इंडी गठबंधन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-03-2024
शेयर
कल रामलीला मैदान में भारत गठबंधन की भव्य रैली, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे होंगे शामिल

केसी वेणुगोपाल

- फोटो : Social Media

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे विपक्ष सत्तारूढ़ दल भाजपा पर हमलावर होता जा रहा है। इस बीच, विपक्षी इंडी गठबंधन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया है। महारैली 31 मार्च को आयोजित की गई है, जिसमें विपक्षी दलों के तमाम नेता शामिल होंगे।

INDIA is firmly committed to defending our democracy from the fascist forces.

We are all uniting to give a strong message against the multiples ways in which the BJP is destroying the voice of the opposition.

At the INDIA Mega Rally on 31st March at Ram Leela Maidan, Delhi,…

— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) March 29, 2024

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गठबंधन फासीवादी ताकतों से अपने लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से विपक्ष की आवाज को अलग-अलग तरीकों से दबाने की कोशिश कर रही है, इसके खिलाफ हम एकजुट हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। निरंकुश शासन की अब अंतिम उलटी गिनती शुरू हो गई है।

महारैली से होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद रामलीला मैदान की महारैली में 31 मार्च को करेगी। इस दौरान कांग्रेस अपनी पांच न्याय हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय से संबंधित 25 न्याय की मांगो को प्रमुखता से उठाएगी। लवली ने पार्टी नेताओं के साथ शुक्रवार को रामलीला मैदान में महारैली की तैयारी का जायजा लिया।

लवली ने कहा कि 31 मार्च को रामलीला मैदान की लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली इंडिया गठबंधन की एकता देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में विशेष उदाहरण ऐतिहासिक होगा। पूरा रामलीला मैदान कांग्रेसमय प्रतीत होगा। लवली ने कहा कि महारैली में कांग्रेस किसानों, श्रमिकों को न्याय व समाज के प्रत्येक वर्ग की हिस्सेदारी की सुनिश्चित करने के लिए भी आवाज उठाएगी। किसानों को एमएसपी के सही दाम, कर्ज माफी, बीमा भुगतान, सही आयात निर्यात नीति और खेती को जीएसटी से मुक्ति दिलाने के लिए प्रखर रुप से आवाज उठाई जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
इतिहास किताबें खोजें
News
news