ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 16-06-2025

Sidhi News : मोबाइल को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का गुप्तांग काटा

मोबाइल फोन देखने को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद उस समय हैवानियत में बदल गया, जब एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई का गुप्तांग ही काट दिया। यह सनसनीखेज मामला सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम चिलरी से सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। घटना रव…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 16-06-2025
शेयर
Sidhi News : मोबाइल को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का गुप्तांग काटा

मोबाइल फोन देखने को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद उस समय हैवानियत में बदल गया, जब एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई का गुप्तांग ही काट दिया। यह सनसनीखेज मामला सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम चिलरी से सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

घटना रविवार की शाम करीब 6 बजे की है, जब श्यामलाल साहू (38 वर्ष) अपने घर लौटा। उसने देखा कि उसके बड़ा भाई छठीलाल साहू (45 वर्ष) का बेटा चारपाई में लेटा मोबाइल फोन देख रहा है। इस पर श्यामलाल ने बच्चे को डांटते हुए एक थप्पड़ मार दिया और कहा कि दिनभर मोबाइल देखने से उसका भविष्य खराब होगा।

बस यही बात बड़े भाई छठीलाल को नागवार गुज़री और उसने पहले एक मिट्टी का ढेला उठाकर श्यामलाल के सिर पर दे मारा। श्यामलाल जैसे ही नीचे गिरा, तभी आरोपी ने अचानक अमानवीय हरकत करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटना शुरू कर दिया। श्यामलाल की चीख-पुकार सुनकर पत्नी रीतू साहू मौके पर पहुंची और मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों के बीच-बचाव से आरोपी को किसी तरह रोका गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि श्यामलाल का गुप्तांग लगभग पूरी तरह से कट चुका है। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल चौकी प्रभारी आरपी मांझी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर