ब्रेकिंग
बुधवार, 16 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
सीधी · 02-08-2026

Sidhi: चार दिन की मासूम बिस्तर से हुई गायब...कुछ देर बाद बंद ड्रम में मिला शव, घर के अंदर आखिर हुआ क्या?

सीधी जिले की इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलकी 820 में महज चार दिन की नवजात बच्ची का शव घर के बाहर रखे पानी से भरे नीले प्लास्टिक के ड्रम में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 02-08-2026
शेयर
Sidhi: चार दिन की मासूम बिस्तर से हुई गायब...कुछ देर बाद बंद ड्रम में मिला शव, घर के अंदर आखिर हुआ क्या?

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी मामला सामने आया है। चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलकी-820 में महज चार दिन की नवजात बच्ची का शव घर के बाहर रखे पानी से भरे प्लास्टिक के ड्रम में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

26 जुलाई को हुआ था जन्म

जानकारी के अनुसार, ग्राम भेलकी निवासी पंकज पटेल की पत्नी सोनू पटेल ने 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुरहट में बच्ची को जन्म दिया था। परिवार ने नवजात का नाम प्रिशा रखा था। 28 जुलाई को मां और बच्ची अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट आए थे।

बिस्तर से गायब मिली मासूम

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन परिजनों ने बच्ची को बिस्तर पर नहीं देखा। इसके बाद घर और आसपास उसकी तलाश शुरू की गई। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद घर के बाहर रखे पानी से भरे नीले प्लास्टिक के ड्रम में नवजात का शव मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और गांव में शोक व दहशत का माहौल फैल गया।

कई सवालों के बीच जांच जारी

घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि महज चार दिन की नवजात बिस्तर से ड्रम तक कैसे पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्रम का ढक्कन भी बंद था, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।

हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और परिवार सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही चल सकेगा।

पुलिस का बयान

चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल किसी भी प्रकार के निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
नागरिक सेवाएं पाएं
राजनीतिक ख़बरें पढ़ें
कुरियर सर्विस खोजें