ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 11-04-2024

शरद पवार ने सतारा से शशिकांत शिंदे, रावेर से श्रीराम पाटिल को मैदान में उतारा

सतारा के मौजूदा सांसद श्रीनिवास पाटिल पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से चुनावी दौड़ से बाहर हो चुके हैं। उधर रावेर में श्रीराम पाटिल का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सांसद रक्षा खडसे से होगा जो यहां हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रही हैं। शरद पवार ने सतारा स…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-04-2024
शेयर
शरद पवार ने सतारा से शशिकांत शिंदे, रावेर से श्रीराम पाटिल को मैदान में उतारा

सतारा के मौजूदा सांसद श्रीनिवास पाटिल पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से चुनावी दौड़ से बाहर हो चुके हैं। उधर रावेर में श्रीराम पाटिल का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सांसद रक्षा खडसे से होगा जो यहां हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रही हैं।

भौगोलिक संदर्भ

शरद पवार ने सतारा से शशिकांत शिंदे, रावेर से श्रीराम पाटिल को मैदान में उतारा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को सतारा लोकसभा क्षेत्र के लिए एमएलसी शशिकांत शिंदे और रावेर सीट के लिए श्रीराम पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया। एनसीपी (एसपी) एमवीए में समझौते के तहत 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसने 9 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। जल्द ही माधा सीट के लिए उम्मीदवार का नाम घोषित किए जाने की संभावना है।

पहले अटकलें थीं कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण सतारा से मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन उन्होंने एनसीपी (सपा) के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। सतारा के मौजूदा सांसद श्रीनिवास पाटिल पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से दौड़ से बाहर हो गए थे। उधर रावेर में श्रीराम पाटिल का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सांसद रक्षा खडसे से होगा जो यहां हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रही हैं।

समाचार

एनसीपी (एसपी) ने अपने हिस्से की 10 सीटों में से 9 सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के अन्य उम्मीदवारों में पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले (बारामती), डॉ. अमोल कोल्हे (शिरूर), नीलेश लंके (अहमदनगर), सुरेश म्हात्रे (भिवंडी), अमर काले (वर्धा), बजरंग सोनवणे (बीड) और भास्कर भगारे (डिंडोरी) शामिल हैं।

गौरतलब है कि एक दिन पहले मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के गठबंधन महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए अपने सीट-बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दिया था, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) 21, कांग्रेस 17 और एनसीपी (एसपी) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर