ब्रेकिंग
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 28-01-2024

Shahdol News : शहडोल नौढ़िया गांव के ग्राम पंचायत सचिव की लोगों से झड़प

वायरल वीडियो से एक दृश्य शहडोल जिले की नौढिया ग्राम पंचायत ने विशेष सभा बुलाई थी। इसमें सचिव कथित तौर पर शराब के नशे में पहुंचा और उसने लोगों के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आया है। इससे ग्राम पंचायत की खूब किरकिरी हो रही है। विशेष ग्राम सभा के दौरा…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 28-01-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
Shahdol News : शहडोल नौढ़िया गांव के ग्राम पंचायत सचिव की लोगों से झड़प

वायरल वीडियो से एक दृश्य

शहडोल जिले की नौढिया ग्राम पंचायत ने विशेष सभा बुलाई थी। इसमें सचिव कथित तौर पर शराब के नशे में पहुंचा और उसने लोगों के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आया है। इससे ग्राम पंचायत की खूब किरकिरी हो रही है।

विशेष ग्राम सभा के दौरान सचिव लोगों से मारपीट कर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नौढिया गांव का यह मामला है। 26 जनवरी को ग्राम पंचायत नौढिया में विशेष ग्राम सभा लगाई गई थी। इस दौरान शराब के नशे में धुत सचिव सत्यभान सिंह पहुंचा और वहां मौजूद लोगों के साथ उसने पहले तो गाली-गलौज की। फिर धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने लगा। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल हो गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत ग्रामीणों ने की है। जांच के बाद ही अपराध दर्ज किया जाएगा। नौढिया गांव के लोगों का कहना है कि सचिव की कई बार शिकायत की गई है। सत्यभान सिंह लगातार ऐसी हरकतें कर चुका है। विशेष ग्राम सभा के दौरान ही पंचायत भवन में सचिव शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। कार्यवाही की बात कही जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर