ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 11-07-2024

Shahdol News: कुएं में तैरता मिला 35 वर्षीय महिला का शव, बुधवार शाम से थी लापता

सांकेतिक तस्वीर शहडोल में जैतपुर थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव के एक कुएं में 35 वर्षीय महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला बुधवार शाम से घर से लापता थी। महिला का शव घर से दो सौ मीटर की दूरी पर एक गहरे कुएं में मिला है। मामले पर गांव के ल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 11-07-2024
शेयर
Shahdol News: कुएं में तैरता मिला 35 वर्षीय महिला का शव, बुधवार शाम से थी लापता

सांकेतिक तस्वीर

समाचार

शहडोल में जैतपुर थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव के एक कुएं में 35 वर्षीय महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला बुधवार शाम से घर से लापता थी। महिला का शव घर से दो सौ मीटर की दूरी पर एक गहरे कुएं में मिला है।

मामले पर गांव के लोगों का कहना है कि महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि, घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच करना शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह टिकुरी गांव में रोशनी साहू पति दशरथ साहू का शव उसके घर से कुछ दूरी पर एक गहरे कुएं में पानी में उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप से मच गया है। कुएं में शव देख लोगों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी है। गांव के लगभग लोगों को पता था कि रोशनी बुधवार शाम से घर से लापता थी। शव देखकर लोगों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।

जानकारी लगने के बाद परिजन घटना स्थल पहुंचे और मामले की खबर जैतपुर पुलिस को दी गई। जैतपुर पुलिस जानकारी लगने के बाद घटना स्थल पहुंची है और विवेचना शुरू कर दी। थाना प्रभारी रामकुमार गायकबाल ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। शव को कुएं से निकलवाया जाएगा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना कि काफी दिनों से महिला बीमार चल रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में भी रहती थी। जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर