सेवा संकल्प अभियान 2026: नर्मदा घाटों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
नर्मदापुरम में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सेठानी घाट, पर्यटन घाट और विवेकानंद घाट समेत प्रमुख नर्मदा घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमदान किया।


नर्मदापुरम। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार को नर्मदापुरम के प्रमुख नर्मदा घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सेठानी घाट, पर्यटन घाट, विवेकानंद घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर व्यापक साफ-सफाई की गई।
स्वच्छता अभियान के दौरान घाटों की गहन सफाई कर नर्मदा तट को स्वच्छ एवं साफ रखने का संदेश दिया गया। अभियान में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक समितियों, जनप्रतिनिधियों, जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।
अभियान में शामिल लोगों ने घाट परिसर की सफाई के साथ लोगों को सार्वजनिक स्थलों और नर्मदा तट पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान नर्मदा घाटों को स्वच्छ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील भी की गई।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने नागरिकों की सहभागिता के साथ स्वच्छता को जन-अभियान का स्वरूप देने का संदेश दिया।

