ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
खेल-मनोरंजन · 11-05-2025

Seoni News : जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने पर महिला पर बाघ ने किया हमला, गर्दन पर पंजे और दांतों के निशान

सिवनी जिले के कुरई वन परिक्षेत्र के बिछुआ गांव के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक 50 वर्षीय महिला पर बाघ ने हमला कर उदिया। हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जनकारी के अनुसार, मृतका की पहचान हेमलता ड…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-05-2025
शेयर
खबरें पढ़ें
Seoni News : जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने पर महिला पर बाघ ने किया हमला, गर्दन पर पंजे और दांतों के निशान

सिवनी जिले के कुरई वन परिक्षेत्र के बिछुआ गांव के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक 50 वर्षीय महिला पर बाघ ने हमला कर उदिया। हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जनकारी के अनुसार, मृतका की पहचान हेमलता डहरवाल (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ बिछुआ गांव के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। इस दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम के अनुसार, बाघ ने महिला की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर पंजे और दांतों से गंभीर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

100 मीटर तक घसीटा शव, फिर शोर सुनकर भागा बाघ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के बाद बाघ मृतका के शव को घसीटते हुए करीब 100 मीटर भीतर घने जंगल में ले गया। साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने जब शोर मचाया तो गांव से करीब 50 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देख बाघ शव छोड़कर जंगल में भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन अमले ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

सिवनी जिला पहले भी बाघों की सक्रियता के कारण सुर्खियों में रहा है। जंगल से सटे गांवों में बाघों की आमद अब चिंता का विषय बनती जा रही है। वन विभाग ने तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान सतर्कता बरतने और समूह में जाने की सलाह दी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर