ब्रेकिंग
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 18-12-2023

Sehore News : स्कूल वैन ड्राइवरों की करतूत, नर्सरी की बच्चियों से की गलत हरकत, एक को बनाया हवस का शिकार, हालत नाजुक

बच्ची से किया रेप - फोटो : सोशल मीडिया मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रविवार को एक बार फिर बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग बच्चियों के साथ स्कूल वैन ड्राइवरों ने हैवानियत की। घटना सीहोर के भेरूंदा और श्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-12-2023
शेयर
Sehore News : स्कूल वैन ड्राइवरों की करतूत, नर्सरी की बच्चियों से की गलत हरकत, एक को बनाया हवस का शिकार, हालत नाजुक

बच्ची से किया रेप

- फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रविवार को एक बार फिर बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत का मामला सामने आया है। दो अलग-अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग बच्चियों के साथ स्कूल वैन ड्राइवरों ने हैवानियत की। घटना सीहोर के भेरूंदा और श्यामपुर थाने की है। इन घटनाओं में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीहोर के स्कूलों में अब छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बच्चियों के साथ हैवानियत के केस सामने आ रहे हैं। पहला मामला सेंट जॉर्ज स्कूल श्यामपुर का है। यहां पांच साल की नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके साथ दुराचार किया। दुष्कर्म के बाद नाबालिग बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज अभी जारी है। दूसरा मामला सीहोर के भेरूंदा से सामने आया है। मृणाचल गर्ल्स स्कूल में कक्षा पहली में पढ़ने वाली चार वर्ष की नाबालिग बच्ची जब स्कूल से स्कूल वैन में अपने घर जा रही थी तो ड्राइवर ने रास्ते में उसके साथ गलत हरकत की। मामले की जानकारी लगते ही नाबालिग बच्ची के परिवार वालों ने महिला थाना सीहोर में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपी

स्कूल वैन ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्यामपुर थाना प्रभारी आरएन मालवीय ने बताया कि मामले में हमें जानकारी नहीं है, एसडीओपी जांच कर रहे हैं। पांच साल की बच्ची के साथ 13 दिसंबर को दुष्कर्म हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, इस संबंध में एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है कि मामला छोटी बच्ची से जुड़ा हुआ है। नर्सरी कक्षा की बच्ची के साथ वैन ड्राइवर ने गलत हरकत की है। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
पत्रकारिता