ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 08-07-2023

Sawan 2023 | सावन में एक दीया बदल सकता है भाग्य, 'ऐसे' जलाएं 'इस' स्थान पर दीया, महादेव शिव की मिलेगी विशेष कृपा

Kanchan Sharma Bhopa: सावन का पावन महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। शिवजी की उपासना के लिए ये पावन महीना काफी सर्वोत्तम माना जाता है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने और अभिषेक करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस माह शिव जी का प्रसन्न क…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-07-2023
शेयर
समाचार

Kanchan Sharma

Bhopa: सावन का पावन महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। शिवजी की उपासना के लिए ये पावन महीना काफी सर्वोत्तम माना जाता है। सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने और अभिषेक करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस माह शिव जी का प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के कार्य करते हैं।

रुद्राभिषेक करने के साथ कई तरह की चीजें जैसे बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, आंकड़े के फूल, पंचामृत आदि अर्पित कर अभिषेक करते हैं। सावन के महीने में यदि दीपक से जुड़ा एक उपाय कर लिया जाए तो भक्तों के लिए ये मनोवांछित फल प्रदान हेतु होता है। आइए जानें इस बारे में

यदि घर में शमी का पौधा है तो रोज उसके पास दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही घर में खुशहाली आती है। आप शमी की पौधा घर में दक्षिण दिशा में ही रखें। प्रतिदिन शाम के समय शमी के पौधे के पास मिट्टी या आटे का दीपक लगाएं। दीप प्रज्वलित करते समय मन में भगवान शिव से प्रार्थना करें।

सावन महीने में शमी के पेड़ के पास दीपक जलाया जाए तो इससे शनि देव प्रसन्‍न होते हैं। साथ ही भोलेनाथ भी मेहरबान होते हैं। इसलिए सावन महीने में शनि देव और महादेव को प्रसन्न करने के लिए रोज शाम को शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

यह खबर शेयर करें
शेयर