ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 27-07-2024

Sagar News : जन्मदिन पर दोस्तों के साथ राजघाट बांध घूमने गए युवक की डूबने से मौत

दो घंटे बाद बाहर निकाला जा सका युवक का शव। सागर जिल के कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले विवेक यादव (18) का शुक्रवार को जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर वह अपने दोस्तों के साथ राजघाट बांध घूमने गया था। वहां, नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जहां डूबने से उसकी …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-07-2024
शेयर
Sagar News : जन्मदिन पर दोस्तों के साथ राजघाट बांध घूमने गए युवक की डूबने से मौत

दो घंटे बाद बाहर निकाला जा सका युवक का शव।

सागर जिल के कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले विवेक यादव (18) का शुक्रवार को जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर वह अपने दोस्तों के साथ राजघाट बांध घूमने गया था। वहां, नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, विवेक यादव अपने दोस्तों के साथ राजघाट बांध गया था। वहां उन्होंने मौज-मस्ती की और फोटोशूट किया। इसके बाद राजघाट बांध के नीचे बने कुंड में नहाने का प्लान बना तो विवेक नहाने के लिए चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों की नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर सागर से SDERF टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 2 घंटे की मेहनत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया। गोपालगंज थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जन्मदिन पर विवेक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीतिक ख़बरें पढ़ें
News
कुरियर सर्विस खोजें