ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 03-03-2025

Sagar News: पत्नी और बच्चों से मारपीट कर पति ने की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

रहली थाना, सागर सागर के रहली थाना क्षेत्र में पत्नी और बच्चों से मारपीट करने के बाद पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। शव खेत में पेड़ पर फंदे पर मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। वहीं, मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-03-2025
शेयर
खबरें पढ़ें
Sagar News: पत्नी और बच्चों से मारपीट कर पति ने की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

रहली थाना, सागर

सागर के रहली थाना क्षेत्र में पत्नी और बच्चों से मारपीट करने के बाद पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। शव खेत में पेड़ पर फंदे पर मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। वहीं, मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार, लखन पिता बलराम पटेल उम्र 34 साल निवासी वार्ड क्रमांक 1 खमरिया रहली का शव रविवार को मामा महेश पटेल के खेत में लगे पेड़ पर मिला है।

घटना की सूचना मिलते ही रहली थाने के प्रधान आरक्षक दीपक तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। प्राथमिक जांच के दौरान मृतक के भाई उदयभान पटेल ने पुलिस को बताया कि बड़े भाई लखन पटेल अलग रहते थे। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। भाई लखन का पिछले एक साल से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिनका इलाज जबलपुर में चल रहा था।

शनिवार की देर रात भाई और भाभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में भाई ने भाभी और बच्चों के साथ मारपीट की थी। मारपीट में तीनों घायल हुए थे। घटनाक्रम के बाद वह घर से गए और खेत में फंदा लगा लिया। रहली पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर