ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 13-07-2024

Sagar News: स्मार्ट सिटी सागर में आधे घंटे की भारी बारिश से जलभराव

बारिश के बाद बाजार में हुआ जलभराव। पिछले कुछ दिनों से जारी उमस ओर चिपचिपी गर्मी से निजात दिलाने शुक्रवार शाम को इंद्रदेव मेहरबान हुए और सागर शहर सहित जिले भर में तेज बारिश हुई। लगभग आधे घंटे की इस बारिश ने लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर निजात दिलाई फिजा में …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 13-07-2024
शेयर
Sagar News: स्मार्ट सिटी सागर में आधे घंटे की भारी बारिश से जलभराव

बारिश के बाद बाजार में हुआ जलभराव।

समाचार

पिछले कुछ दिनों से जारी उमस ओर चिपचिपी गर्मी से निजात दिलाने शुक्रवार शाम को इंद्रदेव मेहरबान हुए और सागर शहर सहित जिले भर में तेज बारिश हुई। लगभग आधे घंटे की इस बारिश ने लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर निजात दिलाई फिजा में ठंडक घुल गई। वहीं इस आधे घंटे की बारिश ने स्मार्ट सिटी सागर के स्मार्ट प्रबंधन की पोल खोल दी।

नगर निगम सागर तथा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में विधिवत जल निकासी के प्रबंधों की तमाम बातें की जाती रही हैं। तमाम दावे किए जाते रहे, लेकिन सब फेल हो गए। शहर के मुख्य बाजार, गली-मुहल्ले सभी पानी पानी हो गए। शहर की अव्यवस्थाओं पर जब भी आला अधिकारियों से बात की जाती है तो उनके अनुसार सब कुछ व्यवस्थित है। स्थानीय मौसम विभाग की माने तो शहर में 36.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश का यह सिलसिला दो तीन दिन तक रुक रुक कर जारी रह सकता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर