ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 23-07-2024

Sagar News: भारी बारिश के कारण गिरवर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक मलबे में दबा

ट्रैक से मलबा हटाने में जुटे रेलवे कर्मचारी। सागर जिले की रेलवे स्टेशन गिरवर के आगे रेलवे ट्रैक पर भारी बारिश के चलते पटरियों पर मिट्टी मलवा आ गया। इस कारण रेल यातायात बाधित हो गया। रेलवे ट्रैक कुछ देर के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। बताया जा रहा है कि इस रेल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-07-2024
शेयर
Sagar News: भारी बारिश के कारण गिरवर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक मलबे में दबा

ट्रैक से मलबा हटाने में जुटे रेलवे कर्मचारी।

सागर जिले की रेलवे स्टेशन गिरवर के आगे रेलवे ट्रैक पर भारी बारिश के चलते पटरियों पर मिट्टी मलवा आ गया। इस कारण रेल यातायात बाधित हो गया। रेलवे ट्रैक कुछ देर के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। बताया जा रहा है कि इस रेलखंड पर तीसरी लाइन का काम चल रहा है, जिसके लिए खोदी गई मिट्टी का मलबा बारिश के पानी में बहकर पटरियों पर पहुंच गया और यह हालात बन गए।

रेलवे के कर्मचारी मलवा हटाने में जुटे हुए हैं। एक पटरी को चालू कर दिया गया है, लेकिन उस पर भी अभी पानी भरा हुआ है। वहीं दूसरी पटरी पर अधिक मलवा आ जाने के कारण अभी बंद है, जिसका मलवा हटाने का कार्य जारी है। उम्मीद है कि कुछ समय बाद रेल यातायात सामान्य हो सकेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
पत्रकारिता
नागरिक सेवाएं पाएं
News