ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 23-07-2024

Sagar News: पिकअप सवार बदमाशों ने हाईवे 44 पर बाइक सवार दंपती को लूटा

हादसे के बाद घायल दंपती। नेशनल हाईवे 44 राजमार्ग पुल पर बाइक सवार दंपती के साथ पिकअप वाहन सवार बदमाशों ने लूट की। बदमाश दंपती से जेवरात लूट ले गए। इस दौरान बाइक सवार दंपती लुटेरों से बचने की हड़बड़ी में सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें देवर…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-07-2024
शेयर
Sagar News: पिकअप सवार बदमाशों ने हाईवे 44 पर बाइक सवार दंपती को लूटा

हादसे के बाद घायल दंपती।

नेशनल हाईवे 44 राजमार्ग पुल पर बाइक सवार दंपती के साथ पिकअप वाहन सवार बदमाशों ने लूट की। बदमाश दंपती से जेवरात लूट ले गए। इस दौरान बाइक सवार दंपती लुटेरों से बचने की हड़बड़ी में सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों के हाथ पैर में फैक्चर हुआ है। यहां से उन्हें सागर रेफर किया गया। पीड़ित दंपती ने घटना के बारे में सूआतला थाना जिला नरसिंहपुर को सूचना दी है।

घटना के पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के गोरझामर थानांतर्गत ग्राम नया नगर निवासी राजपाल राजपूत उम्र 25 साल, अपनी पत्नी आयुषी 23 साल को बाइक से ससुराल नरसिंहपुर जा रहे थे। तभी राजमार्ग पुल पर चलती बाइक के पीछे से आई एक पिकअप पर सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी आयुषी के दो सोने के हार और एक सोने की झुमकी झपटकर भाग गए। इस घटना के दौरान दोनों बाइक से नीचे गिर गए और उनके हाथ में फैक्चर हो गया।

घायल राजपाल राजपूत ने बताया कि टाटा कंपनी की एक पिकअप वाहन था। उसमें पीला तिरपाल बंधा हुआ था। सूचना मिलने पर सुआतला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रात 8 बजे दोनों दंपती देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीतिक
इतिहास
झीलें और नदियां