ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 07-07-2025

Ujjain Muharram : मुहर्रम के जुलूस के दौरान मध्य प्रदेश के उज्जैन में बवाल

मुहर्रम जुलूस के दौरान उज्जैन में अचानक हंगामा मच गया। खजूरवाड़ी मस्जिद के पास जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस द्वारा निर्धारित मार्ग की अवहेलना करते हुए बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक प्रतीकात्मक घोड़े को बैरिकेड्स में घुसाने का प्रयास किया गया, …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-07-2025
शेयर
Ujjain Muharram : मुहर्रम के जुलूस के दौरान मध्य प्रदेश के उज्जैन में बवाल

मुहर्रम जुलूस के दौरान उज्जैन में अचानक हंगामा मच गया। खजूरवाड़ी मस्जिद के पास जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस द्वारा निर्धारित मार्ग की अवहेलना करते हुए बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक प्रतीकात्मक घोड़े को बैरिकेड्स में घुसाने का प्रयास किया गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

शहर में तनाव का माहौल

पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया, बल्कि शहर में तनाव का माहौल भी पैदा कर दिया।

यह खबर शेयर करें
शेयर