ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 09-01-2024

Riyan Parag Ranji Century : रियान पराग का 56 गेंद में शतक, ऋषभ पंत रणजी ट्रॉफी इतिहास के 5 सबसे तेज शतक

रियान पराग - फोटो : सोशल मीडिया राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी घरेलू टीम असम के लिए छत्तीसगढ़ के लिए तूफानी शतक लगाया। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच के चौथे उन्होंने 56 …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 09-01-2024
शेयर
Riyan Parag Ranji Century :  रियान पराग का 56 गेंद में शतक, ऋषभ पंत रणजी ट्रॉफी इतिहास के 5 सबसे तेज शतक

रियान पराग

समाचार

- फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी घरेलू टीम असम के लिए छत्तीसगढ़ के लिए तूफानी शतक लगाया। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच के चौथे उन्होंने 56 गेंद पर सैकड़ा जड़ दिया। रायपुर में उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और 11 छक्के लगाए। पराग ने रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। वह 87 गेंद पर 155 रन बनाकर आउट हुए।

रियान पराग के शतक के बावजूद असम को हार का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ ने मैच में 10 विकटे से जीत हासिल की। उसने पहली पारी में 327 रन बनाए थे। असम की टीम पहली पारी में 159 रन ही बना सकी थी। छत्तीसगढ़ को 168 रन की बढ़त मिली। उसने असम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूत की। असम की टीम दूसरी पारी में रियान पराग के शतक की मदद से 254 रन तक पहुंची। इस तरह उसे 86 रन की बढ़त ही मिली। छत्तीसगढ़ ने 87 रन के लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

पंत के नाम रणजी ट्रॉफी का सबसे तेज शतक

रियान पराग ने रणजी में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। इस मामले में पहले स्थान पर ऋषभ पंत हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए 2016 में झारखंड के खिलाफ 48 गेंद पर शतक लगा दिया था। पराग के बाद तीसरे स्थान पर नमन ओझा हैं। ओझा ने मध्य प्रदेश के लिए 2015 में 69 गेंद पर शतक जड़ा था। उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ 81 गेंद पर 115 रन बनाए थे।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

उत्तर प्रदेश के लिए एकलव्य द्विवेदी 2014-15 रणजी सीजन में तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने रेलवे के खिलाफ 72 गेंद पर शतक ठोक दिया था। एकलव्य ने 73 गेंद पर कुल 102 रन बनाए थे। उनके शतक की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम अहम जीत मिली थी। ऋषभ पंत सबसे तेज शतक लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर भी हैं। उन्होंने 2016-17 में झारखंड के खिलाफ 82 गेंद पर शतक ठोक दिया था। वह 106 गेंद पर 117 रन बनाकर आउट हुए थे। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

यह खबर शेयर करें
शेयर