Rewa News : पत्नी की जगह उसके पति ने कर डाली नौकरी
रीवा जिले की बहुचर्चित बाणसागर परियोजना में चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है, जहां कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त महिला की जगह उसका पति वर्षों तक विभाग की आंखों में धूल झोंककर काम करता रहा। इतना ही नहीं, उसने विभाग को 55 लाख रुपये से अधिक का चूना भी लगा दिय…


रीवा जिले की बहुचर्चित बाणसागर परियोजना में चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है, जहां कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त महिला की जगह उसका पति वर्षों तक विभाग की आंखों में धूल झोंककर काम करता रहा। इतना ही नहीं, उसने विभाग को 55 लाख रुपये से अधिक का चूना भी लगा दिया।
दरअसल, मामला बाणसागर परियोजना के क्योंटी नहर संभाग से जुड़ा है। जहां, दुर्गेश गुप्ता को निविदा पद्धति के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के बाद से दुर्गेश कार्यालय नहीं आई, उसकी जगह पति संतोष गुप्ता विभाग को अंधेरे में रखकर सालों से नौकरी कर रहा था। इस दौरान संतोष गुप्ता ने विभाग को लाखों की चपत लगा दी। उसने 2020 में दिवंगत कर्मचारी गिरीश कुमार मिश्रा के वेतन भुगतान में भी बड़ा घपला पाया गया। मिश्रा के नाम पर मात्र 1.6 लाख रुपये का बकाया वेतन था, लेकिन संतोष गुप्ता ने 35.53 लाख रुपए उनके खाते में डलवा दिए और बाद में उसे अपने निजी खाते में ट्रांसफर करवा लिया।
ये भी पढ़ें: पराली जलाने पर भैरोंदा और बुधनी के 111 किसानों पर 5,90,000 रुपये का जुर्माना लगाया
कलेक्टर ने कराई जांच
घोटाले की भनक लगने पर रीवा कलेक्टर ने जांच समिति गठित की। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद समान थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई। पुलिस ने संतोष गुप्ता और दुर्गेश गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
दंपति के खिलाफ केस दर्ज
सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया संतोष गुप्ता ने वर्ष 2019-20 में 36.94 लाख और 2020-21 में 18.43 लाख का गबन किया गया है। उन्होंने 55 लाख से अधिक की वित्तीय हेराफेरी की है। आरोपी दंपत्ति के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है।
