ब्रेकिंग
शनिवार, 12 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 03-07-2026

मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन

नर्मदापुरम जिले में 34 पद रिक्त, स्थानीय महिलाओं को मिलेगा प्राथमिकता का लाभ नर्मदापुरम। प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और आंगनवाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के 2,548 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 03-07-2026
शेयर

नर्मदापुरम जिले में 34 पद रिक्त, स्थानीय महिलाओं को मिलेगा प्राथमिकता का लाभ

समाचार

नर्मदापुरम। प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और आंगनवाड़ी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के 2,548 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी इस भर्ती में 781 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा 1,767 आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल होगी। आवेदन केवल एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

स्थानीय महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

भर्ती के लिए सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदिका उसी राजस्व ग्राम अथवा शहरी वार्ड की निवासी हो, जहां संबंधित पद रिक्त है। अन्य ग्राम या वार्ड की महिला अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बेहतर सेवा उपलब्ध कराना और स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

13 जुलाई तक आवेदन, 15 जुलाई तक सुधार का अवसर

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है और 13 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 15 जुलाई तक संशोधन किया जा सकेगा। आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये तथा उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित किया गया है।

योग्यता एवं आयु सीमा

भौगोलिक संदर्भ

दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं (हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आवेदिका की आयु 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। आयु प्रमाण के लिए 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करनी होगी।

नर्मदापुरम जिले में 34 पद रिक्त

नर्मदापुरम जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 13 तथा आंगनवाड़ी सहायिका के 21 पद रिक्त हैं। वहीं बैतूल में कुल 91, विदिशा में 92, राजगढ़ में 89, सागर में 72 और छिंदवाड़ा में 86 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रदेशभर के सभी जिलों में रिक्त पदों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक महिला अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन के चयन पोर्टल पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा। विभाग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

समाचार

यह खबर शेयर करें
शेयर