ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 22-10-2023

Realme फेस्टिव सेल : Realme Narzo 60x 5G Narzo N53 Narzo 60 5G Realme 11 Pro 5G पर 23000 रुपये तक की छूट और अधिक ऑफर

भारत में त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है और इस मौके पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म समेत स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने भी अपनी सेल शुरू कर दी है। भारत में स्मार्टफोन बेचने वाली पॉपुलर चाइनीज ब्रैंड Realme ने भी त्यौहारी सीजन सेल की घोषणा की है। सेल के दौरान रीयलमी स…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 22-10-2023
शेयर
Realme फेस्टिव सेल : Realme Narzo 60x 5G Narzo N53 Narzo 60 5G Realme 11 Pro 5G पर 23000 रुपये तक की छूट और अधिक ऑफर

भारत में त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है और इस मौके पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म समेत स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने भी अपनी सेल शुरू कर दी है। भारत में स्मार्टफोन बेचने वाली पॉपुलर चाइनीज ब्रैंड Realme ने भी त्यौहारी सीजन सेल की घोषणा की है। सेल के दौरान रीयलमी स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा जो कि 23 हजार रुपये तक बताया जा रहा है।

ताजा खबर पढ़ें

Realme की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही यह डिस्काउंट ऑफर Flipkart, Amazon पर भी उपलब्ध होगा। सेल में Realme 11 Pro 5G, Realme 11 5G, Realme C, Realme GT जैसी सीरीज पर 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक डिस्काउंट होगा। फ्लिपकार्ट पर कस्टमर 21 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस के माध्यम से इसका लाभ पहले उठा सकते हैं। सेल में Realme Narzo 60x 5G, Realme Narzo N53, Realme Narzo 60 5G, Realme Narzo N55 जैसे स्मार्टफोन भी शामिल होंगे। यहां पर हम आपको कुछ डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Realme 11 Pro 5G

Realme 11 Pro 5G को सेल में 8GB+128GB वेरिएंट के लिए Rs 23,999 की बजाए 20,999 में खरीदा जा सकता है। यह सभी ऑफर्स मिलाकर बताई गई प्रभावी कीमत है। जिसमें बैंक ऑफर और प्राइस ऑफर शामिल है। वहीं इसके 8GB+256GB वेरिएंट को 24,999 रुपये की बजाए 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme 11x 5G

Realme 11x 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट को Rs 14,999 की बजाए Rs 12,999 में खरीदा जा सकता है। जबकि इसके 8GB + 128GB वेरिएंट को 15,999 रुपये की बजाए 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन का 4GB + 64GB वेरिएंट 10,999 रुपये की बजाए 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme GT Neo 3

Realme GT Neo 3के 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस Rs 36,999 लिस्टेड है, लेकिन फेस्टिव ऑफर के तहत सभी ऑफर मिलाकर इसकी प्रभावी कीमत Rs 30,999 हो जाती है। वहीं फोन का 8GB + 256GB वेरिएंट Rs 38,999 की बजाए Rs 32,999 में खरीदा जा सकता है। इसका टॉप वेरिएंट 12GB + 256GB कंफिग्रेशन में Rs 42,999 में लिस्टेड है, लेकिन ऑफर के तहत इसे Rs 36,999 में खरीदा जा सकेगा।

Realme GT 2 Pro

Realme GT 2 Pro का 8GB + 128GB वेरिएंट Rs 49,999 की बजाए सभी ऑफर मिलाकर Rs 26,999 में खरीदा जा सकेगा। वहीं इसका 12GB + 256GB वेरिएंट Rs 57,999 की बजाए Rs 34,999 में खरीदा जा सकेगा। Realme Narzo N55 का 6GB+128GB वेरिएंट सेल के दौरान Rs 12,999 की बजाए Rs 10,999 में खरीदा जा सकेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर