ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 30-08-2023

Raksha Bandhan 2023 : अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से आई बड़े गणेश के लिए राखी, वर्षों से जारी है परंपरा

बड़ा गणेश की कलाई पर सजेगी बहनों की भेजी राखी उज्जैन शहर के बड़े गणेश मंदिर में सात समंदर पार से रक्षाबंधन पर राखियां आती हैं। यहां अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के हर कोने से राखियां भेजी जाती हैं। इस मंदिर में वर्षों से परंपरा है, जिन बहनों के भाई…

इतिहास

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 30-08-2023
शेयर
Raksha Bandhan 2023 : अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से आई बड़े गणेश के लिए राखी, वर्षों से जारी है परंपरा

बड़ा गणेश की कलाई पर सजेगी बहनों की भेजी राखी

झीलें और नदियां

उज्जैन शहर के बड़े गणेश मंदिर में सात समंदर पार से रक्षाबंधन पर राखियां आती हैं। यहां अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के हर कोने से राखियां भेजी जाती हैं। इस मंदिर में वर्षों से परंपरा है, जिन बहनों के भाई नहीं है वो बड़ा गणेश को अपना भाई मानकर राखी भेजती हैं। कोरियर के माध्यम से भेजी गई ये राखियां शुभ मुहूर्त में बड़े गणेश को बांधी जाती हैं।

भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम के प्रतीक राखी के त्यौहार पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लेती हैं। उज्जैन के बाजार में इस पर्व की खूब रौनक नजर आ रही है। वहीं दूसरी और वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार जिन बहनों के भाई नहीं होते हैं, वह उज्जैन के बड़ा गणेश को अपना भाई मानकर राखी भेज रही हैं। उज्जैन के बड़े गणेश के लिए देश ही नहीं पूरे विश्व भर से राखियां आती हैं। कोरियर के माध्यम से आई इन राखियों को विशेष मुहूर्त में मंदिर के पुजारी द्वारा बांधा जाता है।

यह खबर शेयर करें
समाचार
शेयर