ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 18-03-2024

Rajgarh News: एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अल्पसंख्यकों को लेकर कही बड़ी बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल बढ़ाकर पार्टी ने उन पर फिर से विश्वास जताया है। ऐसे में वे प्रदेश में ताबड़तोड़ दौरे करते हुए बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर रहे हैं। रविवार को…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-03-2024
शेयर
Rajgarh News: एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अल्पसंख्यकों को लेकर कही बड़ी बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा।

नए स्थान तलाशें

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल बढ़ाकर पार्टी ने उन पर फिर से विश्वास जताया है। ऐसे में वे प्रदेश में ताबड़तोड़ दौरे करते हुए बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर रहे हैं।

रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा राजगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने बूथ लेवल के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही बूथ लेवल पर पार्टी को और मजबूत कैसे बनाया जाए यह भी बताया। उन्होंने कहा कि राजगढ़ के 2232 बूथ पर हमें तैयारी करना है। अल्पसंख्यकों को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि वे वोट देंगे, नही देंगे, यह सब छोड़ दो।

पीएम मोदी कहते हैं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। किसी का विश्वास लेने में कुछ नहीं जाता है, क्योंकि शासन की हर एक योजना का लाभ उसे भी मिल रहा है। ट्रिपल तलाक पर कानून बना तो बहनों का जीवन बदल गया है। उनका नरकीय जीवन स्वर्गीय में तब्दील हो गया है। वो महिलाएं कहती हैं कि हमें इतना सम्मान अगर किसी ने दिलाया है तो पीएम मोदी ने ही दिलाया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर