ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 19-03-2024

तेल और घी में नहीं पानी में तले फूली और करारी पूरियां, जानें ऑयल-फ्री पूड़ी बनाने की रेसिपी

Image Source : SOCIAL करारी ऑयल-फ्री पूड़ी बनाने की रेसिपी घर में छोले बने चाहे आलू मटर की सब्जी साथ में अगर पूरियां होती हैं तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। दरअसल, हम भारतीय लोगों को खाने में पूरी बेहद पसंद आती है। रोज़ नहीं तो हफ्ते में कम से कम एक बार…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 19-03-2024
शेयर
तेल और घी में नहीं पानी में तले फूली और करारी पूरियां, जानें ऑयल-फ्री पूड़ी बनाने की रेसिपी

Image Source : SOCIAL

ताजा खबर पढ़ें

करारी ऑयल-फ्री पूड़ी बनाने की रेसिपी

घर में छोले बने चाहे आलू मटर की सब्जी साथ में अगर पूरियां होती हैं तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। दरअसल, हम भारतीय लोगों को खाने में पूरी बेहद पसंद आती है। रोज़ नहीं तो हफ्ते में कम से कम एक बार तो लोग पूरी खाने की मांग करते ही हैं। लेकिन पूरियां घी और तेल में तली जाती हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। तेल और घी में तलने की वजह से इनमे हाई कैलोरी होती है, इसलिए पूरियों को अनहेल्दी फूड की कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे में कई बार लोग अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए अपना मन मार लेते हैं और पूरियों का सेवन कम कर देते हैं। लेकिन सोचिए, क्या हो अगर आप रोज़-रोज़ पूरियां खा पाएं वो भी सेहत को बिना कोई नुकसान पहुंचाये? सबसे बेहतरीन चीज़ तो ये होगी कि इन पूरियों में तेल की एक बूंद भी नहीं होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना तेल के कैसे पूरियां बनेगी तो चलिए हम आपको बताते हैं। ये पूरियां बनेगी पानी में! बिलकुल सही पढ़ रहे हैं आप। चलिए आज हम आपको आपको बताते हैं कि कैसे जीरो-ऑयल पूरी बनाई जाती है।

ऑयल-फ्री पूड़ी बनाने के लिए सामग्री

1 कप गेहूं का आटा

नमक स्वाद अनुसार

2 चम्मच चम्मच दही

आवश्यकतानुसार पानी

ऑयल-फ्री पूड़ी बनाने की विधि

सबसे पहले आप एक कप आटा लें और इसमें 2 चम्मच दही और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब इस आटे को पानी से अच्छी तरह से गूंथ लें। पूरी का आटा थोड़ा सख्त होना चाहिए। जब आटा गूँथ कर हो जाए तब उसपर कॉटन का कपड़ा दाल दें और आधे घंटे के लिए ऐसे ही रख दें। आधे घंटे बाद अब आटे की लोई लें और उसे बेलकर पूरी बना लें। बचे हुए गूंथे हुए आटे से भी इसी तरह पूरियां बनाएं।

इसके बाद गैस ऑन करें और एक बड़ी कड़ाही में तेल की जगह आधा कड़ाही पानी डालें। जब इस पानी में उबाल आने लगे तब उसमें धीरे-धीरे पूरी डालें। पूरियों को पानी में लगभग 2 से 3 मिनट तब तक पकायें जब तक वे ऊपर तैरने न लगें। उसके बाद सभी पूरियों को इसी तरह पानी में तले और फिर बाहर निकालें। अब उसके बाद इन पूरियों को एयर फ्रायर बास्केट में रखें और 200 डिग्री पर 5 मिनट के लिए एयर फ्राई करें। एक साथ ढेर सारी पूरियां न डालें, नहीं तो वे ढंग से नहीं पक पाएंगी। पार्रियाँ डालने से पहले ही एयर फ्रायर गरम कर लें।  मसालेदार छोले या आलू की सब्जी के साथ अपनी घर की बनी बिना तेल वाली पूरी का आनंद लें।

यह खबर शेयर करें
शेयर