ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 18-12-2025

जनशिक्षक ने बच्चों को स्वेटर भेंट किए

शासकीय प्राथमिक शाला तालकेसरी में कक्षा 5 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संकुल अकादमिक समन्वयक (सीएसी) डॉ. अमजद खान ने कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम में बच्चों के उज्ज्वल भविष…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-12-2025
शेयर

शासकीय प्राथमिक शाला तालकेसरी में कक्षा 5 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संकुल अकादमिक समन्वयक (सीएसी) डॉ. अमजद खान ने कक्षा के सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप स्वेटर वितरित किए।

कार्यक्रम में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डॉ. खान ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। स्वेटर वितरण की इस पहल के लिए प्रभारी प्रधान पाठक संतोष सोनी ने आभार व्यक्त किया।

समारोह में सीएसी लक्ष्मण सिंह इरपाचे सहित तालकेसरी हाईस्कूल एवं प्राथमिक शाला के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित करना रहा।

यह खबर शेयर करें
शेयर