ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 29-03-2024

फैमिली के साथ सैर-सपाटे की कर लें तैयारी, अप्रैल में इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं

Image Source : SOCIAL अप्रैल में घूमने की जगह सर्दियां जा चुकी हैं और जल्द ही मई-जून वाली गर्मी आने वाली है, लेकिन इसके बीच मार्च-अप्रैल का मौसम शानदार होता है। अप्रैल में आप अपनी फैमिली के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। बच्चों के लिए भी ये ट्रिप…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-03-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
फैमिली के साथ सैर-सपाटे की कर लें तैयारी, अप्रैल में इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं

Image Source : SOCIAL

अप्रैल में घूमने की जगह

सर्दियां जा चुकी हैं और जल्द ही मई-जून वाली गर्मी आने वाली है, लेकिन इसके बीच मार्च-अप्रैल का मौसम शानदार होता है। अप्रैल में आप अपनी फैमिली के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। बच्चों के लिए भी ये ट्रिप काफी यादगार और रिफ्रेशिंग हो सकती है। अप्रैल का महीना हिल स्टेशन घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां न तो आपको ठंडा मौसम मिलेगा और न ही यहां ज्यादा गर्मी रहती है। इस समय का प्लीजिंग वैदर आपके घूमने का और बढ़ा देगा।

तवांग- अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग भारत का सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। चारों ओर खूबसूरत पहाड़ों और हरियाली देखकर आपका दिल खुशी से झूम उठेगा। बर्फ की चादर में लिपटी हिमालय के चोटियों को देखना आपके अंदर रोमांच पैदा कर देगा। यहां आपको पहाड़, जंगल और खूबसूरत झील भी देखने को मिलेंगी। यहां कईमोनेस्ट्रीज हैं जो आपको शांति का अहसास कराने के लिए काफी हैं।

गुलमर्ग- अप्रैल के महीने में कश्मीर का गुलमर्ग फूलों से गुलजार रहता है। गुलमर्ग में पहुंचकर आपको ऐसा लगेगा जैसे इसी को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। गुलमर्ग इस मौसम में रंग-बिरंगे फूलों से सजा रहता है। घाटी में हर तरफ फूल ही फूल नजर आते हैं। यहां की झील, बुग्याल और पहाड़ आपके मन को खुश कर देंगे। यहां कई एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मजा आप ले सकते हैं।

रवंगला- अगर आप सिक्किम जाने की सोच रहे हैं तो इस वर्त शानदार मौसम रहता है। सिक्किम में आप रवंगला जरूर जाएं जो गंगटोक और पेलिंग के बीच पड़ता है। इसे सिक्किम का स्वर्ग कहा जाता है। भले ही ये छोटी-सी जगह हो लेकिन इसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। प्रकृति प्रेमियों को चाय के हरे बागान और पहाड़ की खूबसूरती काफी पसंद आएगी। रंवगला से मइनम ला वाइल्ड सैंक्चरी ट्रेक भी शुरू होता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर