ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 21-03-2026

गणगौर पर भव्य शोभा यात्रा: मारवाड़ी महिला मंडल की तैयारियां पूरी

माखननगर: माखननगर में गणगौर के पावन अवसर पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मारवाड़ी महिला मंडल बाबई के तत्वावधान में यह शोभा यात्रा शनिवार, 21 मार्च 2026 को सायं 4 बजे निकाली जाएगी। शोभा यात्रा का शुभारंभ महेश्वरी मं…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
रिवर क्रूज चुनें
समाचार डेस्क · 21-03-2026
शेयर

माखननगर: माखननगर में गणगौर के पावन अवसर पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मारवाड़ी महिला मंडल बाबई के तत्वावधान में यह शोभा यात्रा शनिवार, 21 मार्च 2026 को सायं 4 बजे निकाली जाएगी।

ताजा खबर पढ़ें

शोभा यात्रा का शुभारंभ महेश्वरी मंदिर से होगा, जो पटेल मोहल्ला और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बालाजी मंदिर पर पहुंचेगी।

मंडल की अध्यक्ष शिवानी खंडेलवाल, सचिव रश्मि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आरती पाटनी, उपाध्यक्ष प्रीति टाबरी एवं सह-सचिव अंशु खंडेलवाल ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

मंडल के अनुसार शोभा यात्रा पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, संगीत और धार्मिक श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी, जिससे पूरे नगर में उत्सव और आस्था का माहौल बनेगा।

गणगौर पर्व के इस आयोजन को लेकर बाबई नगर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, और शोभा यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर