ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 09-04-2024

प्रेग्नेन्सी का होता है महिलाओं की सेहत पर गहरा असर, तेजी से बढ़ने लगती है उम्र, रिसर्च का दावा

एक महिला के शरीर में सबसे नाटकीय परिवर्तनों में से एक तब होता है जब वह गर्भवती होती है नौ महीनों और उसके बाद के कई महीनों के दौरान, एक महिला मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत सारे बदलावों से गुजरती है. एक हालिया अध्ययन से पता चलता है कि गर्भावस्था का असर महिलाओं …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 09-04-2024
शेयर
प्रेग्नेन्सी का होता है महिलाओं की सेहत पर गहरा असर, तेजी से बढ़ने लगती है उम्र, रिसर्च का दावा

एक महिला के शरीर में सबसे नाटकीय परिवर्तनों में से एक तब होता है जब वह गर्भवती होती है नौ महीनों और उसके बाद के कई महीनों के दौरान, एक महिला मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत सारे बदलावों से गुजरती है. एक हालिया अध्ययन से पता चलता है कि गर्भावस्था का असर महिलाओं की जैविक उम्र पर भी पड़ता है. एक महिला जितनी अधिक बार गर्भवती होती है, उतनी ही तेजी से उसकी जैविक उम्र बढ़ती है. साथ ही गर्भावस्था का महिला के शरीर पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है.

प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जो महिलाएं गर्भवती हो चुकी हैं, उनमें उन महिलाओं की तुलना में जैविक उम्र बढ़ने के अधिक लक्षण दिखाई देते हैं, जो पहले कभी गर्भवती नहीं हुई थीं.

कैलेन रेयान मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में कोलंबिया यूनिवर्सिटी एजिंग सेंटर में एक सहयोगी अनुसंधान वैज्ञानिक हैं. वह अपनी टीम के साथ फिलीपींस में 1700 से अधिक लोगों के डेटा का अध्ययन करती हैं जो एक सर्वेक्षण का हिस्सा थे.

उम्र ढलने को लेकर इसअध्ययन पर शोधकर्ता 2005 से काम कर रहे थे. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Shutterstock)

अध्ययन की शुरुआत में, 2005 में, सभी प्रतिभागी 20-25 आयु वर्ग के थे. उन सभी ने अपने रक्त के नमूने दिए थे और अपने प्रजनन और यौन इतिहास पर कुछ सवालों के जवाब दिए थे, जिनमें ये सवाल भी शामिल थे कि वे कितनी बार गर्भवती हुई थीं और क्या उन गर्भधारण के परिणामस्वरूप जीवित बच्चे पैदा हुए थे या नहीं.

रेयान और उनकी टीम ने छह ऐसी एपिजेनेटिक घड़ियों का उपयोग किया, जिन्होंने 19 विभिन्न संकेतकों का आकलन किया. अध्ययन में पाया गया कि “जो महिलाएं कम से कम एक बार गर्भवती हुई थीं, वे उसी उम्र की उन महिलाओं की तुलना में जैविक रूप से अधिक उम्र की थीं जो गर्भवती नहीं हुई थीं.”

इसके अलावा, अध्ययन में पाया गया कि गर्भावस्था के कारण चार महीने से लेकर एक वर्ष से अधिक समय तक उम्र तेजी से बढ़ती है, जो कभी गर्भवती नहीं हुई महिलाओं की तुलना में प्रति वर्ष लगभग 3 प्रतिशत अधिक होती है. साथ ही, एक या उससे कम गर्भधारण वाली महिलाओं की तुलना में एक से अधिक गर्भधारण वाली महिलाओं की उम्र पांच महीने तक अधिक होती है.

यह खबर शेयर करें
शेयर