ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 10-02-2024

पेटीएम ईपीएफओ ने क्रेडिट जमा ईपीएफ खाते को किया बंद

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank ) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी, 2024 के बाद से सभी बैंकिंग सर्विस पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। अब कर्मचारी भविष्य निधि सं…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 10-02-2024
शेयर
पेटीएम ईपीएफओ ने क्रेडिट जमा ईपीएफ खाते को किया बंद

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank ) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी, 2024 के बाद से सभी बैंकिंग सर्विस पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने Paytm Payments Bank को लेकर बढ़ा कदम उठाते हुए अकाउंट संबंधित ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी है। इसको लेकर गुरुवार को ईपीएफओ द्वारा एक सर्कुलर भी जारी किया है।

समाचार

EPF अकाउंट में नहीं कर पाएंगे ट्रांजेक्शन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने Paytm Payments Bank अकाउंट से लिंक ईपीएफ अकाउंट की ट्रांजेक्शन बंद करने के निर्देश दिए हैं। यानी कि अब यूजर पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट के जरिए ईपीएफ अकाउंट्स में जमा या निकासी की ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। EPFO द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में संगठन ने अपने सभी फील्ड ऑफिस को 23 फरवरी, 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट के साथ लिंक किए गए ईपीएफ अकाउंट्स से जुड़े क्लेम को स्वीकार करने से मना करने को आदेश दिया है।

जिन यूजर्स का EPF अकाउंट Paytm Payments Bank अकाउंट के साथ लिंक है तो वह इसे तुरंत अपडेट कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं करते है तो तय समय सीमा पूरी होने पर उनके अकाउंट से हर महीने होने वाली ट्राजेक्शन बंद हो जाएगी। इसके अलावा अगर किसी यूजर का ईपीएफ अकाउंट, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ लिंक है और वह ईपीएफ अकाउंट से पैसा निकालने के लिए क्लेम करने का विचार कर रहा है तो यह अब नहीं हो पाएगा। इस परेशानी से बचने के लिए ईपीएफ मेंबर जल्द से जल्द ईपीएफ अकाउंट में नया बैंक अकाउंट लिंक कर सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर