ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 13-04-2024

पवन सिंह थोड़ी देर में ले सकते हैं आरजेडी की सदस्यता

Lok Sabha Election 2024 भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह थोड़ी देर में आरजेडी की सदस्या ले सकते हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि सुबह नौ बजे वे पार्टी कार्यालय में तेजस्वी यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. बताते चलें कि तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को …

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-04-2024
शेयर

Lok Sabha Election 2024 भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह थोड़ी देर में आरजेडी की सदस्या ले सकते हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि सुबह नौ बजे वे पार्टी कार्यालय में तेजस्वी यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. बताते चलें कि तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को ही इसके संकेत दिए थे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा था कि शनिवार को एक अच्छी खबर शेयर करेंगे. कुछ दिन पहले ही भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि काराकाट में त्रिकोणीय संघर्ष होगा. पवन सिंह के आरजेडी से टिकट मिलने के बाद यहां अब मुकाबला रोचक हो गया है.

नए स्थान तलाशें

“माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा ।

जय माता दी@ANI @aajtak @timesofindia @indiatvnews @ndtv @ABPNews…

— Pawan Singh (@PawanSingh909) April 10, 2024

सीनियर नेताओं को पार्टी कार्यालय पहुंचने का निर्देश

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सीनियर नेताओं को सुबह आठ बजे तक आरजेडी कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि नौ बजे तेजस्वी यादव पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे. इसके बाद वे पवन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे.

सीटों की हो सकती है अदला बदली

इंडिया महागठबंधन में काराकाट लोकसभा क्षेत्र भाकपा (माले) के खाते में है. CPI (ML) ने यहां से राजाराम सिंह कुशवाहा को अपना उम्मीदवार भी बनाया है. लेकिन, पार्टी सूत्रों का कहना है कि आरजेडी और भाकपा (माले) पर अदला बदली कर सकती है. भाकपा (माले) शुरू से काराकाट की जगह सीवना की मांग करता रहा है. आरजेडी भाकपा (माले) को काराकाट के बदले सीवान दे सकती है और काराकाट से अपने प्रत्याशी के रुप में पवन सिंह को मैदान में उतार सकती है.

आप लोगों ने पवन सिंह को बनाया..

अब हमारी बारी है आप लोगो की सेवा करूँ ।

काराकाट की जनता के लिए जान हाज़िर है ।#LokSabhaElection2024 pic.twitter.com/0bpLPZ6XWL

— Pawan Singh (@PawanSingh909) April 11, 2024

एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया अपना समर्थन

काराकाट से एनडीए ने पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को अपना समर्थन दे रही है. वे अपनी ‘राष्ट्रीय लोक मोर्चा’ के साथ मैदान में हैं. कहा जा रहा है कि पवन सिंह के मैदान में आने से यहां पर चुनाव रोचक हो गया है.

यह खबर शेयर करें
शेयर