ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 10-03-2025

रजिस्ट्री में लापरवाही करने पर पटवारी निलंबित …

मध्यप्रदेश के सागर जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां फार्मर रजिस्ट्री के काम में लापरवाही बरतने पर महिला पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। बीते दिनों कलेक्टर संदीप जीआर ने फॉर्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से किए जाने के लिए निर्देश दिए थे। रजिस्ट्री कम होने …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-03-2025
शेयर

मध्यप्रदेश के सागर जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां फार्मर रजिस्ट्री के काम में लापरवाही बरतने पर महिला पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। बीते दिनों कलेक्टर संदीप जीआर ने फॉर्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से किए जाने के लिए निर्देश दिए थे।

रजिस्ट्री कम होने पर कार्रवाई

समीक्षा में पाया गया कि माधवी दांगी पटवारी हल्का नंबर 21 ग्राम निवोदा तहसील बीना का फार्मर रजिस्ट्री में कुल लक्ष्य 610 में से मात्र 271 फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया है। जो कि मात्र 44.43 प्रतिशत ही है। काम में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों को अनदेखा किया गया।

यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कदाचार और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। शासकीय कार्य में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने पर बीना के अनुविभागीय अधिकारी और मजिस्ट्रेट विजय डेहरिया ने पटवारी माधवी दांगी को मध्यप्रदेश शासकीय सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय कानूनगो शाखा, तहसील कार्यालय बीना में रहेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर