ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 14-07-2024

Panna News: अजयगढ़ किले में खजाने की खोज में अब तक का सबसे बड़ा उत्खनन

अजयगढ़ किले में की गई खुदाई। पन्ना जिले में अजयगढ़ के ऐतिहासिक अजयपाल किले में खजाने का रहस्य लंबे समय से बरकरार है। यहां किले के द्वार पर रहस्यमय लिपि में लिखी गई। पहेली में खजाने का रहस्य छिपे होने की बात कही जाती है, जिसे अब तक कोई भी सुलझाने में कामयाब न…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 14-07-2024
शेयर
Panna News:  अजयगढ़ किले में खजाने की खोज में अब तक का सबसे बड़ा उत्खनन

अजयगढ़ किले में की गई खुदाई।

समाचार

पन्ना जिले में अजयगढ़ के ऐतिहासिक अजयपाल किले में खजाने का रहस्य लंबे समय से बरकरार है। यहां किले के द्वार पर रहस्यमय लिपि में लिखी गई। पहेली में खजाने का रहस्य छिपे होने की बात कही जाती है, जिसे अब तक कोई भी सुलझाने में कामयाब नहीं हुआ। समय-समय पर कई लोग खजाने की तलाश के लिए यहां वहां खुदाई करते रहे हैं, लेकिन इस बार अब तक की सबसे बड़ी खुदाई का मामला सामने आया है।

ऊंचे पहाड़ पर स्थित प्राचीन किले के रंग महल के बगल में खुदाई करते हुए धन के लालची तहखाना तक पहुंच गए। धीरे-धीरे लोगों तक ये खबर फैल गई। मामले में वन विभाग और पुरातत्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि पुरातत्व विभाग के अधिकारी अजयगढ़ पन्ना के बजाय खजुराहो में रहते हैं। वन कर्मियों का भी यहां आना-जाना लगा रहता है।

ऐतिहासिक किले में रिटर्निंग बाल और मार्ग निर्माण में वन विभाग लंबे समय से बाधा डालती रही है। यहां से पत्थर और लकड़ी ले जाने पर भी वन विभाग कार्रवाई कर देता है, लेकिन धन के लालच में खुदाई करने वाले इतनी गहराई तक पहुंच गए और वन विभाग एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को भनक भी नहीं लगी। फिलहाल अजयगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह खबर शेयर करें
शेयर