ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 16-06-2024

Pachmarhi Mango Festival: सुदंरजा, मालदा, फजली ने मोहा पर्यटकों का मन, पचमढ़ी में आम महोत्सव में दिखी की 70 प्रकार की किस्म

पचमढ़ी में शनिवार को आम महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसमें मिश्री, सुदंरजा, मालदा, फजली, चौंसा, स्वर्ण रेखा एवं जरदालू समेत 70 प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई। आम महोत्सव का समापन 16 जून को किया जाएगा। आम में चौंसा, स्वर्ण रेखा एवं जरदालू अत्यंत आकर्षण …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 16-06-2024
शेयर
Pachmarhi Mango Festival: सुदंरजा, मालदा, फजली ने मोहा पर्यटकों का मन, पचमढ़ी में आम महोत्सव में दिखी की 70 प्रकार की किस्म

पचमढ़ी में शनिवार को आम महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसमें मिश्री, सुदंरजा, मालदा, फजली, चौंसा, स्वर्ण रेखा एवं जरदालू समेत 70 प्रकार के आमों की प्रदर्शनी लगाई गई। आम महोत्सव का समापन 16 जून को किया जाएगा।

समाचार

आम में चौंसा, स्वर्ण रेखा एवं जरदालू अत्यंत आकर्षण लगें

नर्मदापुरम: हिल स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार को आम महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित आम महोत्सव एवं सेमिनार में 70 प्रकार के आमों की 165 सैंपल प्रदर्शनी के लिए रखे गए है। जिसमें बाम्बे ग्रीन अपने साईज और स्वाद के कारण खास रहे। वहीं तोतापरी अपने रंग और आकार के कारण आकर्षण का केंद्र रहे।

सुदंरजा मालदा, फजली ने पर्यटकों का मन मोहा

शासकीय उद्यान मटकुली की रायल, मिश्री, सुदंरजा, मालदा, फजली ने पर्यटकों का मन मोहा। जिले के अन्य किस्मों के आम में चौंसा, स्वर्ण रेखा एवं जरदालू अत्यंत आकर्षण लगें। शासकीय उद्यान बम्हनवाडा से स्वर्ण रेखा, मलिका, पगारा से पयारी, सावनिया शासकीय पोलो उद्यान पचमढी से बाम्बे ग्रीनए कृष्ण भोगए वहीं मटकुली उद्यान से आई मलिका अपने वजन के कारण लोगो में चर्चा का विषय रही इसमें एक फल का वजन 1 किलो 250 ग्राम तौला गया। कृषकों ने लगाये अपने स्टाल आम महोत्सव में नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल एवं पचमढ़ी के कृषकों ने अपने आम की स्टाल की प्रदर्शनी लगाई। आम महोत्सव का समापन 16 जून को किया जाएगा।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

आम महोत्सव में आए आम के उत्पादक कृषकों को संबोधित करते हुए कलेक्टर सोनिया मीना ने आम महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आम महोत्सव में आमों की विभिन्न प्रकार की वेरायटी का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा जिला आम की विभिन्न किस्मों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। कृषकों से कहा कि वे आधुनिक तकनीक का उपयोग करके फलों उत्पादन को बढावा दें।

व्यापारियों से की चर्चा कलेक्टर ने आम महोत्सव में आए आम के व्यापारियों से चर्चा करके आम के विक्रय की बात की एवं कृषि वैज्ञानिकों से आम की अलग अलग किस्मों की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने पचमढी के प्रसिद्ध आम बाम्बे ग्रीन का स्वाद लिया एवं प्रदर्शनी की सराहना की। पचमढ़ी में आने वाले पर्यटकों के लिये प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां आने वाले पर्यटक आम की किस्म देखकर अचंभित रह गए। मटकुली की पैदावार मलिका की चर्चा पर्यटकों के बीच रही।

आम के स्टाल लगाये गए

सहायक संचालक कार्यालय उद्यानिकी के परिसर में आम की प्रदर्शनी लगाई गई है। सहायक संचालक रामशंकर शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में आम का स्टाल लगाया गया है। नागरिक एवं पचमढी घूमने आए पर्यटक आम का स्वाद ले रहें है। आम महोत्सव में स्व सहायता समूह द्वारा बांस से बनी टोकरीए आम के प्रोडक्ट जैसे आचारए, अमचूर की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका पर्यटक भरपूर लाभ ले रहें है। आम महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सहायक संचालक उद्यानिकी रीता उइके, कृषि वैज्ञानिक, उद्यान विकास अधिकारी राजू गूजर, ग्रामीण उद्यानिकी अधिकारी सदाशिव सनाठे एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

पचमढ़ी में उमड़ रहे पर्यटक

इन दिनों पचमढ़ी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। अवकाश के चलते अभी से पचमढ़ी के सभी होटल व रिसार्ट बुक हो चुके हैं। पचमढ़ी के विभिन्न स्थलों पर पर्यटकों की संख्या को देखते हुये सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं। कलेक्टर सोनिया ने पर्यटकों की सुरक्षा क लिये सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये हैं। वहीं एसडी डा गुरकरन सिंह के निर्देश पर पचमढ़ी थाने का अमला लगातार गश्त कर रहा है।

यह खबर शेयर करें
शेयर