ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 29-01-2024

Ola Electric : ओला इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 25,000 रुपये का लाभ दे रही है, S1 X+ पर 20,000 रुपये की छूट

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने 25,000 रुपये के स्पेशल रिपब्लिक डे ऑफर्स की घोषणा की है। ये कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पूरी रेंज पर 31 जनवरी तक उपलब्ध हैं। इनमें चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड की EMI पर 5,000 रुपये तक डिस्का…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
भौगोलिक संदर्भ
समाचार डेस्क · 29-01-2024
शेयर
Ola Electric : ओला इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 25,000 रुपये का लाभ दे रही है, S1 X+ पर 20,000 रुपये की छूट

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने 25,000 रुपये के स्पेशल रिपब्लिक डे ऑफर्स की घोषणा की है। ये कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पूरी रेंज पर 31 जनवरी तक उपलब्ध हैं। इनमें चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड की EMI पर 5,000 रुपये तक डिस्काउंट और एक्सटेंडेड वॉरंटी पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट शामिल है।

समाचार

S1 Air और S1 Pro के लिए 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी की ओर से फाइनेंस ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इनमें शून्य डाउन पेमेंट, शून्य प्रोसेसिंग फीस और 7.99 प्रतिशत से शुरू होने वाले इंटरेस्ट रेट्स शामिल हैं। पिछले वर्ष के अंत में ओला इलेक्ट्रिक ने S1 X+ पर 20,000 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की थी। यह डिस्काउंट बरकररार रखा गया है। S1 X+ को 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसका वास्तविक प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है।

यह इस सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है। इसमें 3 kWh की बैटरी दी गई है और इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है। S1 X+ में 6 kW की मौटर है। यह 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 90 kmph की है। कंपनी की योजना इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने की है। ओला इलेक्ट्रिक ने ने दिसंबर में 30,219 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में उसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत पर पहुंच गई है। कंपनी की दिसंबर में बिक्री 74 प्रतिशत बढ़ी है।

ओला इलेक्ट्रिक की दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में बिक्री 68 प्रतिशत बढ़कर 83,963 यूनिट्स की रही। कंपनी ने ने पिछले वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.65 लाख यूनिट्स बेची हैं। यह इस इंडस्ट्री में बिजनेस शुरू करने के दो वर्ष में चार लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली पहली कंपनी भी बनी है। कंपनी ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है। इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। कंपनी में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। ओला इलेक्ट्रिक ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी।

यह खबर शेयर करें
शेयर