ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 27-03-2024

चेचक के दाग को हटाने में नीम की पत्तियां है असरदार, जानें इस्तेमाल का तरीका

Image Source : SOCIAL How to remove smallpox stains चिकन पॉक्स यानी चेचक एक ऐसी बीमारी है जिससे शरीर पर दाने निकल आते हैं। अगर ये बीमारी परिवार में किसी एक व्यक्ति को भी होती है तो यह पूरे परिवार को फैल जाती है। यह एक तरह की संक्रामक बीमारी है जिसे आम भाषा …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-03-2024
शेयर
चेचक के दाग को हटाने में नीम की पत्तियां है असरदार, जानें इस्तेमाल का तरीका

Image Source : SOCIAL

How to remove smallpox stains

चिकन पॉक्स यानी चेचक एक ऐसी बीमारी है जिससे शरीर पर दाने निकल आते हैं। अगर ये बीमारी परिवार में किसी एक व्यक्ति को भी होती है तो यह पूरे परिवार को फैल जाती है। यह एक तरह की संक्रामक बीमारी है जिसे आम भाषा में 'छोटी माता' कहते हैं। इस दौरान तेज बुखार के साथ पीड़ित व्यक्ति को असहनीय दर्द का भी सामना करना पड़ता है। अगर, इसमें थोड़ी सावधानी बरती जाए तो कुछ दिनों में ही यह ठीक हो जाती है। लेकिन परेशानी तो तब होती है जब चिकन पॉक्स के ठीक हो जाने के बाद इसके दाग रह जाते हैं, जोकि देखने में बहुत ही भद्दे लगते हैं। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग नुस्खे भी अपनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे नीम का एक घरेलू नुस्खा जिससे इस्तेमाल करके चेचक से हुए दागों को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं।

चेचक के दाग की समस्या से निजात पाने के लिए इस तरह करें नीम का इस्तेमाल

दाग से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले नीम की थोड़ी सी छाल लेकर घिस लें। अब इसे चिकन पॉक्स की वजह से हुए दाग वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

नीम की छाल के अलावा इसकी पत्तियां भी दाग से छुटकारा दिला सकती हैं। इसके लिए पहले नीम की पत्तियों का पेस्ट बना लें। फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं।

इसके अलावे नीम का पानी भी चेचक के दाग हटाने में मददगार होता है। इसके लिए रोजाना सुबह नीम और गिलोय के पानी का सेवन करें।

यह खबर शेयर करें
शेयर