ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 21-03-2025

Narsingpur News : स्कूली छात्रों की फीस हड़पने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

स्कूली छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एक शातिर ठग को गाडरवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वैभव जैन (32 पिता बसंत जैन निवासी शिवाजी वार्ड गाडरवारा क्षेत्र में अरिहंत साइबर कैफे का संचालन करता था। वह छात्रों से परीक्षा और प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जम…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-03-2025
शेयर
Narsingpur News : स्कूली छात्रों की फीस हड़पने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

स्कूली छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले एक शातिर ठग को गाडरवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वैभव जैन (32 पिता बसंत जैन निवासी शिवाजी वार्ड गाडरवारा क्षेत्र में अरिहंत साइबर कैफे का संचालन करता था। वह छात्रों से परीक्षा और प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कॉलेज के छात्र-छात्राओं से परीक्षा और प्रवेश शुल्क के रूप में पूरी राशि लेता था, लेकिन कॉलेज के खाते में मात्र एक रुपये जमा करता था। इसके बाद वह क्यूआर कोड जनरेट कर छात्रों को भुगतान की फर्जी रसीद दे देता था और शेष राशि हड़प लेता था। इस तरह उसने अब तक 2,18,049 की ठगी की। ठगी की भनक लगने पर पीजी कॉलेज, गाडरवारा के प्राचार्य अखिलेश जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा, कई अन्य माध्यमों से भी पुलिस को इस धोखाधड़ी की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही गाडरवारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी वैभव जैन के खिलाफ अपराध क्रमांक 342/25 के तहत धारा 318(3), 336(3), 338 बीएनएस में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस दौरान जो भी सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर