ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 14-06-2025

Narmadapuram News : भाजपा के शिविर की तैयारियां पूरी

सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में मध्यप्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 से 16 जून तक किया जा रहा है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए पचमढ़ी के ग्लेन व्यू होटल परिसर में डोम लगाकर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।…

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-06-2025
शेयर
Narmadapuram News : भाजपा के शिविर की तैयारियां पूरी

सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में मध्यप्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 से 16 जून तक किया जा रहा है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए पचमढ़ी के ग्लेन व्यू होटल परिसर में डोम लगाकर कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।

नक्शे देखें

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जून को शिविर का उद्घाटन करेंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 जून को समापन सत्र में मौजूद रहेंगे। शिविर में पब्लिक डीलिंग, टाइम मैनेजमेंट, पार्टी नीति और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, मोबाइल शिष्टाचार और भाषण कला पर भी विशेष सत्र होंगे। कार्यक्रम को देखते हुए पचमढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। इसमें 2000 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों को पार्टी की नीतियों, विचारधाराओं और सार्वजनिक संचार कौशल में प्रशिक्षित करना है, ताकि वे अपने कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें।

सभी विधायक होंगे शामिल

इस शिविर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद, और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। शिविर कल से आयोजित होने जा रहा है। इसकी समस्त व्यवस्थाओं को तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही मीडिया का शिविर के अंदर प्रतिबंधित रहेगा। मध्यप्रदेश के सभी विधायक शिविर में शामिल होंगे। वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं केंद्रीय मंत्री द्वारा बारी-बारी से विधायकों के सामने कैसा भाषण देना है, इसकी कला को सिखाएंगे। कुल मिलाकर जनता के बीच अपनी पहचान की छाप छोड़ने की कला केंद्रीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारा शिविर में सिखाया जाएगा।

खबरें पढ़ें

पचमढ़ी बना छावनी

प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा समय समय पर शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। कुछ विधायक शुक्रवार रात तक पचमढ़ी पहुंच जाएंगे, और बाकी भाजपा विधायक सुबह पचमढ़ी पहुंचेंगे।कड़े सुरक्षा पहरे में शिविर का आयोजन होने जा रहा है। शिविर को लेकर पूरी पचमढ़ी छावनी में तब्दील हो गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर