ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 08-07-2025

Narmadapuram News : भारी बारिश के चलते कल भी स्कूलों की छुट्टी घोषित, आदेश जारी

School Holiday Declare : मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ये हैं कि, भारी बारिश से बिगड़ते हालातों को मद्देनजर रखते हुए कई जिलो में प्रशासन को स्कूलों की छुट्टी के फैसले …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-07-2025
शेयर

School Holiday Declare : मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ये हैं कि, भारी बारिश से बिगड़ते हालातों को मद्देनजर रखते हुए कई जिलो में प्रशासन को स्कूलों की छुट्टी के फैसले लेने पड़े हैं। मंगलवार शाम को जहां नर्मदापुरम प्रशासन ने 48 घंटों के लिए भारी बारिश के अलर्ट के चलते दिन मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की थी तो वहीं अब वह एक दिन और बढ़ाकर बुधवार को भी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

नक्शे देखें

बुधवार 9 जुलाई को जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित की गई है। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर