ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 01-09-2023

Narmadapuram News: 15 साल में ग्वालियर से नर्मदापुरम नहीं पहुंचे दस्तावेज, दर्ज हुई एफआइआर

Narmadapuram  News: 15 साल पहले वर्ष 2008 में ग्वालियर के अपर आयुक्त कार्यालय से नर्मदापुरम भेजे गए दस्तावेज नहीं मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में नर्मदापुरम कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। कोतवाली थाने के एएसआइ रघुनंदन मंसूरे ने बताया कि अप…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार
समाचार डेस्क · 01-09-2023
शेयर
Narmadapuram News: 15 साल में ग्वालियर से नर्मदापुरम नहीं पहुंचे दस्तावेज, दर्ज हुई एफआइआर

Narmadapuram News: 15 साल पहले वर्ष 2008 में ग्वालियर के अपर आयुक्त कार्यालय से नर्मदापुरम भेजे गए दस्तावेज नहीं मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में नर्मदापुरम कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

भौगोलिक संदर्भ

कोतवाली थाने के एएसआइ रघुनंदन मंसूरे ने बताया कि अपर आयुक्त कार्यालय ग्वालियर से प्रकरण के दस्तावेज भारतीय डाक की स्पीड पोस्ट सेवा से वर्ष 2008 में नर्मदापुरम भेजे गए थे, जब न्यायालय में दस्तावेजों की जरूरत पड़ी तो यहां आवक-जावक पंजी में कोई प्रविष्टि नहीं मिली।

इस प्रकरण में रिकार्ड रखने वाले स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। इधर, इटारसी एसडीएम रितु कोरी ने बताया कि यह मामला साल 1984 के सीलिंग एक्ट के प्रकरण से जुड़ा है, जो हाईकोर्ट जबलपुर में लंबित है, न्यायालय ने दस्तावेज मंगाए थे, नहीं मिलने पर एफआइआर कराई गई।

यह खबर शेयर करें
शेयर