ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 1 मिनट पहले

कलेक्ट्रेट के बाहर किसान मजदूर का धरना जारी, कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े प्रदर्शनकारी

डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देने से किया इनकार, बोले—कलेक्टर को ही सौंपेंगे मांगों का ज्ञापन; महिला, बच्चे और बुजुर्ग भी धरने में शामिल

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 1 मिनट पहले
शेयर
कलेक्ट्रेट के बाहर किसान मजदूर का धरना जारी, कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े प्रदर्शनकारी

नर्मदापुरम। अपनी मांगों को लेकर किसान मजदूर का नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर को ही सौंपने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Maps

प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर डिप्टी कलेक्टर द्वारा ज्ञापन लेने की बात सामने आने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपना ज्ञापन कलेक्टर को ही सौंपेंगे।

“कलेक्टर को ही देंगे ज्ञापन”

धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक कलेक्टर स्वयं उनका ज्ञापन नहीं लेते, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। उनका कहना है कि यदि कलेक्टर से मुलाकात नहीं होती है तो वे कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ही तंबू लगाकर धरना जारी रखेंगे।

प्रदर्शनकारियों की इस जिद के चलते प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

महिला, बच्चे और बुजुर्ग भी धरने में शामिल

धरना प्रदर्शन में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी संख्या बताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों के धरने पर बैठे रहने की धमकी के चलते अब प्रशासन के सामने आंदोलन को लेकर स्थिति संभालने की चुनौती बढ़ती नजर आ रही है।

फिलहाल किसान मजदूर अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर डटे हुए हैं और कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन के अगले कदम पर नजर

धरना जारी रहने के बीच अब प्रशासन प्रदर्शनकारियों से किस स्तर पर बातचीत करता है और उनकी मांगों को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर बनी हुई है। वहीं, प्रदर्शनकारी कलेक्टर से सीधे मुलाकात और ज्ञापन सौंपने की मांग पर कायम हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर