ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 27-08-2023

Narmadapuram : कलेक्टर ने नागरिकों से की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

नर्मदापुरम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का यह अंतिम अवसर है। मतदाता सूची का अवलोकन जरूर करें। वे यह देखें की मतदाता में उनका नाम है या नहीं। मतदाता सूची में नाम न होने पर वे आवेदन …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-08-2023
शेयर
Narmadapuram : कलेक्टर  ने नागरिकों से की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

नर्मदापुरम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का यह अंतिम अवसर है। मतदाता सूची का अवलोकन जरूर करें। वे यह देखें की मतदाता में उनका नाम है या नहीं। मतदाता सूची में नाम न होने पर वे आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं निरसन के लिये रविवार 27 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित किए जायेंगे।

नए स्थान तलाशें

जिले में 31 अगस्त तक मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य होगा। कोई भी नागरिक संबंधित मतदान केन्द्रों पर बीएलओ के पास जाकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़ा है या नहीं देख सकते हैं। आगामी 31 अगस्त तक प्रत्येक मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बीएलओ द्वारा भी घर-घर जाकर आवेदन लिए जाएंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 साल की उम्र पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जा रहे हैं। आगामी 31 अगस्त तक प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। उन्होने बताया कि 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। नाम जुड़ने के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड दिए गए पते पर पहुंचाये जायेंगे। उन्होने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया मोबाइल एप अथवा पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन की जा सकती है।

यह खबर शेयर करें
शेयर