ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 27-05-2023

Narmadapuram:दस वर्ष पूर्व बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कराने की अपील

10 साल पुरानेआधार कार्ड अपडेट कराने की अपील राज्य शासन ने प्रदेश के ऐसे नागरिकों, जिनके आधार कार्ड बने 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हो, उनसे इन्हें अपडेट करवाने की अपील की है। आधार कार्ड धारकों को उनके व्यक्तिगत नवीनतम विवरण को आधार के डाटा में अपडेट करवाने का आग्र…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-05-2023
शेयर
Narmadapuram:दस वर्ष पूर्व बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कराने की अपील

10 साल पुरानेआधार कार्ड अपडेट कराने की अपील

राज्य शासन ने प्रदेश के ऐसे नागरिकों, जिनके आधार कार्ड बने 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हो, उनसे इन्हें अपडेट करवाने की अपील की है। आधार कार्ड धारकों को उनके व्यक्तिगत नवीनतम विवरण को आधार के डाटा में अपडेट करवाने का आग्रह किया गया है। इससे यूआईडीएआई की सेंट्रल आइडेंटिटीज डेटा रिपॉजिटरी (सीआईडीआर) में नागरिकों का नवीनतम डाटा सुरक्षित अपडेट रह सकेगा।

'अपडेट डॉक्यूमेंट' की नई सुविधा 30 जून तक मुफ्त

इस संबंध में प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने सभी कलेक्टर को पत्र लिखा है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि आधार धारकों को यह सुविधा प्रदान करने के लिए यूआईडीएआई ने 'अपडेट डॉक्यूमेंट' की एक नई सुविधा विकसित की है। इस सुविधा को नागरिक my Aadhaar portal के माध्यम से ऑनलाईन एक्सेस कर डॉक्यूमेंट अपडेट 30 जून 2023 तक निःशुल्क कर सकते हैं।

आधार सेंटर पर भी अपडेट करा सकते हैं

यह नई सुविधा आधार को व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) दस्तावेजों को अद्यतन करने की अनुमति प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त रहवासी आधार सेंटर पर जाकर भी डॉक्यूमेंट अपडेट करा सकते हैं। इसका 50 रुपये शुल्क कियोस्क संचालक को देना होगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर