ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 27-07-2024

आलू की जलेबी,जरूर ट्राई करें रेसिपी, सबकी फेवरेट बन जाएगी ये डिश

Image Source : FILE आलू की जलेबी की रेसिपी भारत में कई लोग जलेबी खाना पसंद करते हैं। कई लोगों को अक्सर जलेबी की क्रेविंग भी होती है। अगर आपको भी जलेबी खाना पसंद है तो इस बार मैदे की जलेबी की जगह आलू की जलेबी को ट्राई करके देखें। अगर आपने भी कभी भी आलू की जल…

प्रवासी नेटवर्क जुड़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27-07-2024
शेयर
आलू की जलेबी,जरूर ट्राई करें रेसिपी, सबकी फेवरेट बन जाएगी ये डिश

Image Source : FILE

नए स्थान तलाशें

आलू की जलेबी की रेसिपी

भारत में कई लोग जलेबी खाना पसंद करते हैं। कई लोगों को अक्सर जलेबी की क्रेविंग भी होती है। अगर आपको भी जलेबी खाना पसंद है तो इस बार मैदे की जलेबी की जगह आलू की जलेबी को ट्राई करके देखें। अगर आपने भी कभी भी आलू की जलेबी नहीं खाई है तो आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। हो सकता है कि इस स्वीट डिश का नाम आपकी फेवरेट डिश की लिस्ट में शामिल हो जाए।

पहला स्टेप- जलेबी बनाने से पहले आपको इसकी चाशनी तैयार करनी होगी। चाशनी बनाने के लिए एक कप चीनी और एक कप पानी को मिक्स करके अच्छी तरह से पका लीजिए।

दूसरा स्टेप- इस चाशनी के पक जाने के बाद आप इसमें चार-पांच पिसी हुई इलायची भी एड कर दीजिए। आपकी चाशनी बनकर तैयार है।

तीसरा स्टेप- अब जलेबी बनाने के लिए आपको तीन-चार मीडियम साइज्ड आलू को बॉइल कर छीलना है और फिर अच्छी तरह से मैश कर लेना है।

चौथा स्टेप- इसके बाद मैश्ड आलू में एक कप दही और एक कप आरारोट भी मिक्स कर लीजिए। आपको बता दें कि जलेबी का ये पेस्ट न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला होना चाहिए।

पांचवां स्टेप- जलेबी में रंग लाने के लिए आप इस बैटर में केसर के तीन-चार धागे मिक्स कर सकते हैं।

छठा स्टेप- अब कढ़ाई में देसी घी को गर्म कर इस बैटर से जलेबी बनाइए। जैसी ही जलेबी अच्छी तरह से सिक जाए, बिना देरी किए इसे चाशनी में डाल दीजिए।

आपकी जलेबी बनकर तैयार है। अब आप गर्मागर्म जलेबी को चाशनी से निकालकर सर्व कर सकते हैं। अगर आप मैदे की जलेबी खाते-खाते बोर हो गए हैं तो आपको आलू से बनी जलेबी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

यह खबर शेयर करें
शेयर