ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 11-05-2025

Mp Weather Today : प्रदेश में आज तूफान, बारिश और अंधड़ का अलर्ट, 14 मई से कमजोर पड़ेगा सिस्टम

मध्य प्रदेश में मई महीने में कई सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से लगातार बारिश आंधी और ओले गिर रहे हैं। शनिवार को ग्वालियर, मंडला समेत कई जिलों में बारिश हुई। ऐसा ही मौसम रविवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है…

सिटी गाइड खोजें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-05-2025
शेयर
Mp Weather Today :  प्रदेश में आज तूफान, बारिश और अंधड़ का अलर्ट, 14 मई से कमजोर पड़ेगा सिस्टम

मध्य प्रदेश में मई महीने में कई सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से लगातार बारिश आंधी और ओले गिर रहे हैं। शनिवार को ग्वालियर, मंडला समेत कई जिलों में बारिश हुई। ऐसा ही मौसम रविवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का दौर रह सकता है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने की संभावना है।

रिवर क्रूज चुनें

कई जिलों में बारिश, तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

शनिवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। ग्वालियर में शाम को रिमझिम बारिश हुई। जबकि मंडला में दोपहर 3 बजे के करीब तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। वहीं, इंदौर-उज्जैन समेत कई जिलों में भी ऐसा ही मौसम रहा। कुछ दिन की राहत के बाद दिन का तापमान फिर से 40 डिग्री पर आ गया। खजुराहो और दमोह सबसे गर्म रहे। बड़े शहरों में ग्वालियर में पारा 39.1 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल में 37.2 डिग्री, इंदौर में 35.5 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रीवा, सागर, सतना, उमरिया, सीधी, खंडवा और मंडला में तापमान 39 डिग्री के पार रहा। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान सबसे कम 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन में यह 34 डिग्री रहा।

14 मई तक रहेगी हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति

ताजा खबर पढ़ें

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में कुछ सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। 14 मई तक हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ सकता है।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर गुजरात से अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर से नमी आने के कारण अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी बने रहने की संभावना है। हालांकि अब तापमान बढ़ने लगा है।

सिटी गाइड खोजें

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

11 मई : पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का दौर रह सकता है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने की संभावना है।

12 मई : भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहती है। सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मौसम खुला रह सकता है।

13 मई : भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, राजगढ़, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, राजगढ़ में हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी वाला मौसम रह सकता है।

नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड

14 मई : ग्वालियर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में गरज-चमक वाली स्थिति बनी रह सकती है।

यह खबर शेयर करें
शेयर