ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 13-07-2025

Mp Weather News : मानसून से पूरा राज्य बेहाल, मंदाकिनी में भीषण बाढ़; येलो अलर्ट जारी

Satna Weather: चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद सतना जिले के कलेक्टर और एसपी मौके पर चित्रकूट पहुंचकर बोट में बैठकर इंतजामों का और जलस्तर का निरीक्षण किया। पूरे मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के दस जिलों अति भारी बारिश और 18 जिलों…

भौगोलिक संदर्भ

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 13-07-2025
शेयर
Mp Weather News : मानसून से पूरा राज्य बेहाल, मंदाकिनी में भीषण बाढ़; येलो अलर्ट जारी

Satna Weather: चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद सतना जिले के कलेक्टर और एसपी मौके पर चित्रकूट पहुंचकर बोट में बैठकर इंतजामों का और जलस्तर का निरीक्षण किया। पूरे मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के दस जिलों अति भारी बारिश और 18 जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने छतरपुर, दमोह, सागर, कटनी, जबलपुर, रायसेन, सिवनी, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

गौरतलब है कि चित्रकूट में लगातार 24 घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ आ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार इस तरह की बाढ़ अब से 22 वर्ष पहले सन 2003 में आई थी। उस समय की बाढ़ में नदी से लगभग एक किलो मीटर दूर पेड़ से बंधे हाथी की पानी में डूबकर मौत हो गई थी।

शनिवार सुबह मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ को देखकर 2003 में आई बाढ़ की याद करते हुए रोंगटे खड़े हो गए। भीषण बाढ़ का आलम यह था कि सड़कों पर नावें चल रही थीं। यूपी-एमपी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बारिश बंद होते ही दोपहर बाद नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने प्रशासनिक अधिकारियों ने चैन की सांस ली है। इसी बीच सतना जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और पुलिस अधिकारी आशुतोष गुप्ता द्वारा भी चित्रकूट पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। साथ ही मातहत अधिकारियों को राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ का पानी खतरे के निशान से काफी ऊपर जाकर स्थानीय लोगों के घरों और दुकानों में भर गया है। प्रशासन द्वारा प्रमुख रूप से खाना-पानी और रुकने के इंतजामों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बाढ़ के कारण जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उसके सर्वे के लिए एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं नगर परिषद के द्वारा आंकलन कर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

भौगोलिक संदर्भ

यह खबर शेयर करें
शेयर