ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 18-06-2025

Mp Weather News : सिंगरौली में बिजली गिरने से 6 की मौत, 4 बच्चे और 2 बहनें शामिल

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक कई परिवारों को दर्द दे गई। प्रदेश के सिंगरौली जिले में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से एक बुजुर्ग महिला और चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बिजली गिरने की ये घटनाएं जिले के जियावन, चितरंगी और ब…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-06-2025
शेयर
Mp Weather News : सिंगरौली में बिजली गिरने से 6 की मौत, 4 बच्चे और 2 बहनें शामिल

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक कई परिवारों को दर्द दे गई। प्रदेश के सिंगरौली जिले में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से एक बुजुर्ग महिला और चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बिजली गिरने की ये घटनाएं जिले के जियावन, चितरंगी और बरगवां थाना समेत अन्य क्षेत्रों से हुई हैं।

नए स्थान तलाशें

जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में पहली घटना सोमवार देर रात डेढ़ बजे हुई। जहां आकाशीय बिजली गिरने से 67 साल की सनाओ बाई की मौत हो गई। वहीं, जियावन थाना क्षेत्र के सुपेला गांव में जमालुद्दीन की 17 वर्षीय बेटी अंतिमा की भी आकाशीय बिजली ने जान ले ली। घटना के दौरान वह अपने घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। इसी थाना क्षेत्र के गोड़गवां गांव में 58 साल के शिवधारी कोल की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आए।

चौथी मौत चितरंगी थाना क्षेत्र के झरकटिया गांव में हुई। जहां अपने घर से कुछ ही दूरी पर बकरियां चरा रहे 13 साल के श्यामलाल गुर्जर पर आकाशीय बिजली गई। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि, जिले के महुआ गांव के रतीलाल शाह की दो बेटियों की भी आकाशीय बिजली ने जान ले ली। आम तोड़ते समय दोनों पर बिजली गिर गई। सूचना पर परिवार के लौट मौके पर पहुंचे। इस दौरान मां बेटियों के शव से लिपटकर बुरी तरह रो रही थी। संबंधित थाना पुलिस ने अलग-अलग मृग कायम किया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर