ब्रेकिंग
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 26-01-2024

Mp News : सड़क के बीचों-बीच गार्डन देख यात्रियों के पैरों तले जमीन खिसक गई

बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक बाघ आराम करता रहा। - फोटो : सोशल मीडिया उमरिया जिले की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बाघ और जंगली जानवरों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बीच सड़क पर नाइट वॉक करते हुए एक बाघ अचानक आ गया। इसकी वजह से गुजरने वाले यात्रि…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26-01-2024
शेयर
Mp News : सड़क के बीचों-बीच गार्डन देख यात्रियों के पैरों तले जमीन खिसक गई

बीच सड़क पर करीब आधे घंटे तक बाघ आराम करता रहा।

- फोटो : सोशल मीडिया

उमरिया जिले की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बाघ और जंगली जानवरों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में बीच सड़क पर नाइट वॉक करते हुए एक बाघ अचानक आ गया। इसकी वजह से गुजरने वाले यात्रियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। देखते ही देखते सभी यात्री अपनी जगह पर खड़े हो गए। गाड़ियों की लाइट की वजह से बाघ ने बीच सड़क पर ही आराम करने का सोचा।

बीच सड़क पर बाघ बैठ गया, जो करीब आधे घंटे तक बैठा रहा। वहीं कुछ यात्रियों को तो ये रोमांच था कि बाघ देख रहे हैं तो कुछ लोगों को डर सता रहा था कि कहीं यह बाघ उन पर हमला न कर दे। आधे घंटे के विश्राम के बाद बाघ जंगल की तरफ गया, तब लोग निकल सके। कुछ लोगों ने उसका फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

यह खबर शेयर करें
शेयर