ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 22-08-2023

Mp News:प्रदेश के पटवारी कल से तीन दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर, भोपाल में करेंगे रैली

मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File चुनाव के पहले सरकार पर दबाव बनाकर अपनी मांगों को पूरा करने की हर संगठन कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में अब मध्य प्रदेश के पटवारी बुधवार से तीन दिन सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे। वह भोपाल में 26 अगस्त को अपनी मांगों को लेक…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 22-08-2023
शेयर
Mp News:प्रदेश के पटवारी कल से तीन दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर, भोपाल में करेंगे रैली

मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल

- फोटो : File

चुनाव के पहले सरकार पर दबाव बनाकर अपनी मांगों को पूरा करने की हर संगठन कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में अब मध्य प्रदेश के पटवारी बुधवार से तीन दिन सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे। वह भोपाल में 26 अगस्त को अपनी मांगों को लेकर अटल पथ से मुख्यमंत्री निवास तक रैली निकालेंगे।

प्रदेश के पटवारी वेतनमान को लेकर लंबे समय से शिवराज सरकार से नाराज चल रहे है। उनका कहना है कि उनको 1998 को निर्धारित वेतनमान ही 2023 में दिया जा रहा है। बीते 25 सालों से उनके वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं क गई। अपनी मांगों को लेकर 19 हजार से अधिक पटवारी 23 सितंबर से 26 सितंबर तक हड़ताल करेंगे। सभी पटवारी 26 सितंबर को भोपाल आएंगे। यहां पर अटल पथ से मुख्यमंत्री निवास तक रैली निकालेंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीतिक ख़बरें पढ़ें
Politics
कुरियर सर्विस खोजें