ब्रेकिंग
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 06-02-2024

MP News : हरदा पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, 7 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल!

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है. इस वजह से इलाके में हड़कंप मच गया है. भोपाल : मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हड़कंप मचा हुआ है. यहां मगरधा रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है।कई फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई हैं। इस हादसे में 7 लोगों की म…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 06-02-2024
शेयर

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है. इस वजह से इलाके में हड़कंप मच गया है.

भोपाल : मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हड़कंप मचा हुआ है. यहां मगरधा रोड पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है।कई फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई हैं। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है,जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। अफरा-तफरी के बीच दीवारों में दरारें आ गई हैं। अस्पताल में भी भगदड़ का मौहाल बना हुआ है। दूसरी ओर हरदा में हुई इस घटना का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में आपात बैठक बुला ली। मुख्यमंत्री यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तौमर, उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए।

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है. इस वजह से इलाके में हड़कंप मच गया है.

घायलों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। इधर, भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी के साथ तैयार रहने को कहा है इंदौर, भोपाल से फायरब्रिगेड को भेजा जा रहा है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कहा कि पटाखा फैक्ट्री में अचानक आज सुबह ब्लास्ट हुआ है। भीषण आग लगी हुई है।इस विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। 20-25 लोगों को हमने अस्पताल में एडमिट कराया है। कई लोगों की हालत गंभीर है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है ,हमने आसपास के जिलों से एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम, स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स टीम और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर